फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thousands in the air made ​​Asiane

हवा में बना दिए हजारों आशियाने 

Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Thousands in the air made Asiane
आवास - फोटो : अमर उजाला
इंदिरा और लोहिया आवास निर्माण में 24 करोड़ का घपला हुआ है। रकम पूरी खर्च कर दी गई, लेकिन आवास कहां बनाए गए, पता नहीं। आवासों की न तो सूची मिल रही है और न ही फोटो। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने जांच शुरू करा दी है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी अफसरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जिन्होंने रकम लेकर आवास नहीं बनवाए, उनसे वसूली भी होगी।
विज्ञापन


इंदिरा और लोहिया आवास निर्माण के लिए शासन से करोड़ों रुपये जारी किए थे। 1714 इंदिरा आवास के लिए तकरीबन 12 करोड़ रुपये और इतनी ही रकम लोहिया आवासों के निर्माण के लिए मिली। निर्माण के नाम पर पूरी रकम खर्च कर दी गई, लेकिन आवासों की सूची और फोटो दोनों गायब हैं। माह भर पहले सीडीओ आंद्रा वामसी ने संबंधित अफसरों से आवासों की सूची एवं फोटो मांगी, लेकिन अब तक उन्हें दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

विज्ञापन

 

आवास बने या नहीं, लाभार्थियों ने पैसा लेने के बाद आवास बनवाए या नहीं। इसमें अफसर और कर्मचारी कितने दोषी हैं। ऐसे तमाम बिंदुओं पर डीएम संजय कुमार के निर्देश पर जांच हो रही है। अफसरों को अब 24 करोड़ के घपले की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसमें दोषी अफसरों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। साथ ही उन लाभार्थियों से वसूली की भी तैयारी है, जिन्होंने पैसा ले लिया लेकिन आवास का निर्माण नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैदाबाद ब्लॉक के ज्वालापुर चकिया गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया है कि प्रधान ने पक्के मकान वालों को भी इंदिरा आवास आवंटित करा दिए और पात्र लोगों का नाम सूची से कटवा दिया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन अपात्र लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई है, जिनके पास पहले से पक्के मकान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानी के चुनाव से पहले इंदिरा आवास के लिए बजट आया था। उस वक्त पात्रों के नाम लिए गए थे, लेकिन ग्राम प्रधान ने रजिस्टर के बजाय सादे कागज पर नाम दर्ज किए और अब उनकी जगह अपात्रों को आवास आवंटित कर दिए। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर इंदिरा आवास की दूसरी किस्त जारी किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में दिलीप कुमार सोनी, राम अवध पाल, विकास चंद्र, राम निहोर, अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed