फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Those who spilled jam on the road were chased away again, two dozen challans were issued

Prayagraj : फिर खदेड़े गए सड़क पर जाम छलकाने वाले, दो दर्जन का चालान, शहर के कई इलाकों में हुई धरपकड़

Wed, 04 Sep 2024 03:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 03:02 PM IST
सार

एसीपी करेली पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में करेली व अतरसुइया पुलिस ने अभियान चलाया। करेली में जीटीबी नगर, गौसनगर, 60 फीट रोड समेत अन्य जगहों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आई। पुलिस को देखते ही शराबियों में भगदड़ भी मच गई। इस दौरान कई लोगों को पकड़कर थाने लाया गया।

विज्ञापन
Those who spilled jam on the road were chased away again, two dozen challans were issued
सड़क पर खुलेआम दारू पी रहे लोगों को पकड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सड़क पर जाम छलकाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीनेे वालों के खिलाफ शहर क्षेत्र में दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। मंगलवार को करेली व अतरसुइया पुलिस ने सड़क पर शराब पीने वालों को खदेड़ा। इस दौरान पकड़े गए दो दर्जन लोगों को थाने लाकर पुलिस एक्ट में उनका चालान किया गया।

विज्ञापन








 

एसीपी करेली पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में करेली व अतरसुइया पुलिस ने अभियान चलाया। करेली में जीटीबी नगर, गौसनगर, 60 फीट रोड समेत अन्य जगहों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से पुलिस सख्ती से पेश आई। पुलिस को देखते ही शराबियों में भगदड़ भी मच गई। इस दौरान कई लोगों को पकड़कर थाने लाया गया।

विज्ञापन


उधर अतरसुइया में मीरापुर, कल्याणी देवी, दरियाबाद आदि में शराबियों पर पुलिस ने कहर बरपाया। कुछ लोग वाहनों में शराब पीते मिले जिस पर उन्हें भी चेतावनी दी गई। एसीपी करेली ने बताया कि दो दर्जन से ज्यादा लाेगों को पकड़ा गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा। सड़क पर शराब पीने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क को बार बनाने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 60 का चालान

बता दें कि सिविल लाइंस में सड़क को बार बनाकर माहौल खराब करने वाले शराबियों पर सोमवार रात पुलिस ने शिकंजा कसा। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ दो घंटे तक सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 लाेगों को हिरासत में लेकर थाने लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया था।

आला अफसरों तक लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं कि शहर के पॉश इलाकों में रोजाना शाम से शराबियों का जमावड़ा होने लगता है। रोक के बावजूद दुकानों के बाहर, गाड़ियों में व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर अराजकतत्व शराब पीते हैं। रास्ता अवरुद्ध करते हैं और नशे में धुत होकर राहगीरों से अभद्रता करते हैं। इसी के मद्देनजर डीसीपी नगर दीपक भूकर के निर्देश पर सोमवार रात सिविल लाइंस में अभियान चलाया गया।

इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में अलग-अलग छह टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कराई गई। दो घंटे तक चले सघन चेकिंग अभियान में 60 लोग अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़े गए। इन सभी को थाने लाया गया और फिर इनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया। अभियान को एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने खुद अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर लीड किया।

 

 

2.5 किमी तक पीछा कर पकड़ी संदिग्ध स्कॉर्पियो

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देख भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो को पुलिस ने 2.5 किमी तक पीछा कर पकड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चेकिंग के दौरान आईजी रेंज कार्यालय चौराहे के पास काले रंग की एक संदिग्ध स्कॉर्पियो खड़ी दिखी। इसके शीशों पर काली फिल्म भी लगी थी। पुलिस को देखते ही चालक स्काॅर्पियो लेकर भागने लगा। इस पर थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने मयटीम उसका पीछा कर लिया। कंट्रोल रूम को सूचना देकर वायरलेस भी कराया गया। आखिरकार इंडियन प्रेस चौराहे के पास स्कॉर्पियो को रोक लिया गया। तलाशी लेने पर उसमें एक युवक व दो युवतियां मिलीं। पूछताछ में तीनों ने खुद को दोस्त बताया। इसके बाद काली फिल्म लगी होने पर गाड़ी सीज कर दी गई।


सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सोमवार से अभियान शुरू किया गया है। पहले दिन नियम तोड़ने वाले पांच दर्जन लोगों पर कार्रवाई की गई है। अभियान सिविल लाइंस में ही नहीं, बल्कि शहर के हर थाना क्षेत्र में चलाया जाएगा। - दीपक भूकर, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed