फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time too Hindi out of Crete

इस बार भी क्रेट से हिंदी बाहर

Wed, 02 May 2018 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 May 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) से लगातार दूसरे साल भी हिंदी विषय बाहर है। इस साल भी हिंदी विभाग में पीएचडी में प्रवेश नहीं होगा। शिक्षकों के मुकाबले शोधार्थियों की संख्या मानक से अधिक होने के कारण विभाग ने प्रवेश प्रकोष्ठ को रिक्तियां नहीं भेजीं।
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इस बार 41 विषयों में 232 पदों के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा होनी है। इसके लिए आवेदन शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 23 मई से प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 मई को होनी है। 41 विषयों में हिंदी शामिल नहीं है। दरअसल, हिंदी विभाग में कुछ नौ शिक्षक ही हैं और शोधार्थियों की संख्या 53 है। नौ में से तीन शिक्षक इसी वर्ष रिटायर हो रहे हैं। एक शिक्षक के तहत अधिकतम आठ शोधार्थी हो सकते हैं।
विज्ञापन


तीन शिक्षकों के रिटायरमेंट के बाद यहमानक आठ से अधिक हो जाएगा। तब छह शिक्षकों के तहत 53 शोधार्थी होंगे। इसके अलावा हिंदी विभाग में एमए में तकरीबन 700 विद्यार्थी और बीए में 4200 विद्यार्थी हैं। बीए के कुल 27 सेक्शन हैं। शिक्षकों को रोज क्लास भी लेनी है। हिंदी के विभागाध्यक्ष प्रो. केएस पांडेय का कहना है कि इन तमाम वजहों से ही इस साल भी हिंदी विभाग में पीएचडी के लिए रिक्तयां नहीं हैं। पिछले साल भी हिंदी विभाग में पीएचडी के लिए प्रवेश नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed