फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time the young enthusiasm in the house

इस बार सदन में युवा जोश

Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 02 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
This time the young enthusiasm in the house
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इस बार मिनी सदन पर 42 फीसदी युवा चेहरे दिखेंगे। इनमें तमाम ऐसे पार्षद हैं जो पहली बार पार्षदी का चुनाव जीतकर नगर निगम में कदम रखने जा रहे हैं। वहीं, उन्हें अपने वरिष्ठ पार्षदों से बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। इस दफे कई वरिष्ठ पार्षद भी निर्वाचित होकर नगर निगम पहुंचे हैं। हालांकि इनकी सक्रियता के आगे उम्र कभी आड़े नहीं आई और उन्होंने तमाम गंभीर मुद्दों पर मिनी सदन में बहस के दौरान अग्रणी भूमिका भी निभाई।
विज्ञापन


इस बार 80 में 34 पार्षद ऐसे हैं, जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष के बीच है। इनमें से 13 पार्षदों की आयु 20 से 30 वर्ष और बाकी 21 पार्षदों की आयु 30 से 40 वर्ष के बीच है। सबसे कम उम्र के पार्षद एलनगंज वार्ड से नितिन यादव और राजापुर वार्ड से निक्की कुमारी निर्वाचित हुई हैं। दोनों की आयु 22-22 वर्ष है। नितिन यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और पार्षद निर्वाचित हुए। वहीं, निक्की कुमारी ने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत का परचम लहराया। करेलाबाग-2 वार्ड से सपा के टिकट पर 29 वर्षीय फजल खान ने जीत हासिल की। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जयंतीपुर वार्ड से 27 वर्षीय शिव कुमार ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीत हासिल की। बाघंबरी हाउसिंग स्कीम वार्ड से सपा के टिकट पर सोनू पटेल जीते, जिनकी उम्र महज 25 वर्ष है। वहीं, तेलियरगंज से कांग्रेस के टिकट पर 27 वर्षीय रंजन कुमार प्रजापति पार्षद निर्वाचित हुए। बक्शीखुर्द वार्ड से 29 वर्षीय रंजीव कुमार निषाद ने सपा के टिकट पर जीत का परचम लहराया।
विज्ञापन


वहीं, मीरापुर से भाजपा के टिकट पर 29 वर्षीय साहिल अरोरा पार्षद निर्वाचित हुए। ये सभी युवा पहली बार नगर निगम सदन में कदम रखेंगे। खास यह कि 20 से 30 वर्ष आयु वर्ग में जितने युवाओं ने पार्षदी का चुनाव जीत, उनमें से ज्यादातर को सपा ने टिकट दिया था। सपा ने इस बार युवाओं पर अधिक भरोसा जताया और युवाओं ने भी इस भरोसे को कायम रखते हुए खुद को साबित किया। इसके विपरीत सबसे अधिक 61 वर्ष आयु वर्ग के कमलेश सिंह (आलोपीबाग वार्ड), 61 वर्षीय कुलमलता (मोहत्सिमगंज वार्ड), 57 वर्षीय रतन कुमार दीक्षित (मम्फोर्डगंज), 59 वर्षीय तस्लीमउद्दीन (मिन्हाजपुर), 59 वर्षीय अतहर रजा लाडले (पूरा मनोहर दास वार्ड) फिर से चुनाव जीतकर नगर निगम लौट आए हैं। इन वरिष्ठ पार्षदों के नाम से ज्यादातर लोग परिचित हैं। मिनी सदन में जनता के मुद्दों पर हमेशा ही इन्होंने पुरजोर तरीके से आवाज उठाई और इनकी सक्रियता के आगे उम्र कभी आड़े नहीं आई। युवा पार्षदों को इनके अनुभव का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed