फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   This time Rakshabandhan sweets have 'sugar less', silence in the shops of sweets

अबकी रक्षाबंधन की मिठाइयों में ‘चीनी कम’, मिठाई की दुकानों पर दिखा सन्नाटा

Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
This time Rakshabandhan sweets have 'sugar less', silence in the shops of sweets
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रक्षाबंधन के एक दिन पहले प्रशासन द्वारा मिठाई की दुकानों को खोलने की छूट जरूर दी गई, लेकिन यह कवायद कोई खास रंग नहीं ला सकी। सिविल लाइंस, कटरा, चौक, बहादुरगंज स्थित शहर की नामी मिठाई की दुकानों पर रविवार सुबह खासी चहल-पहल रही, लेकिन बाद में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


ऐसे में मिठाई व्यवसायियों के लिए इस रक्षाबंधन पर मिठाई में ‘चीनी कम’ रही। वहीं लोगों ने ज्यादा समय तक चलने वाली मिठाई ही खरीदी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में दुकान खुलने की अनुमति न मिलने से वहां के कारोबारी जरूर मायूस दिखे। एक अनुमान के मुताबिक रक्षाबंधन के एक दिन पहले 12 हजार से 15 हजार किलो तक मिठाई की बिक्री शहर में हुई। 

विज्ञापन

This time Rakshabandhan sweets have 'sugar less', silence in the shops of sweets
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पिछले कुछ सप्ताह से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को हो रही बंदी की वजह से मिठाई कारोबारियों को शुक्रवार को ही जानकारी मिली कि रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व रविवार को वह अपनी दुकान खोल सकते हैं। सुबह नौ बजे के आसपास शहर में मिठाई की दुकान खुलनी शुरू हुई। सिविल लाइंस स्थित कामधेनु स्वीट्स में सुबह ही लोगों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, सोहन पपड़ी, पतीसा, बालूशाही आदि को यहां लोगों ने ज्यादा खरीदा। कामधेनु स्वीट्स के इंदर मध्यान ने बताया कि प्रशासन के निर्देश के तहत रात आठ बजे दुकान बंद कर दी गई। 

This time Rakshabandhan sweets have 'sugar less', silence in the shops of sweets
sweet

उधर, नेतराम स्वीट्स कटरा में भी ऐसी मिठाई ज्यादा बिकी जो जल्दी खराब नहीं होती। नेतराम के मयंक अग्रवाल ने बताया कि मेवा की मिठाई ज्यादा बिकी। इसके अलावा लोगों ने घेवर, मिल्ककेक,  बेसल और मोतीचूर का लड्डू भी पसंद किया। भगवान दास प्रहलाद दास जीरोरोड के अंकित गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रक्षा बंधन के एक दिन पहले होने वाली मिठाई की बिक्री कम हुई। हालांकि सुबह और शाम को दुकान में ज्यादा चहल पहल देखने को मिली। 

विज्ञापन

This time Rakshabandhan sweets have 'sugar less', silence in the shops of sweets
sweet
उधर अल्लापुर, मुट्टीगंज, साउथ मलाका, रामबाग, तेलियरगंज, मीरापुर, अशोक नगर आदि इलाकों में मिठाई की दुकानों पर लोगों की ज्यादा आवाजाही नहीं दिखी। इसी तरह राखी की दुकानों पर भी चहल पहल कम रही। सिविल लाइंस में राखी के विक्रेता अमित ने बताया कि बंदी होने की वजह से लोग घरों से कम निकले। इस बार दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया। अब सोमवार को उम्मीद है कि राखियां बिकेंगी। वहीं साप्ताहिक बंदी की वजह से चौक, कटरा, सिविलल लाइंस, कोठापार्चा आदि इलाकों की अन्य ट्रेड की दुकानें बंद रही। गली मोहल्लों की दुकानें शहर के तकरीबन सभी मोहल्लों में खुली दिखी। इस दौरान कई दुकानों को पुलिस ने बंद भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed