{"_id":"5a7612d04f1c1b0a7b8b4da4","slug":"this-leader-will-be-inaugurated-by-student-leader-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में यह नेता करेगा छात्रसंघ उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में यह नेता करेगा छात्रसंघ उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के वीसी ने कहा कि वे इस्तीफा देने को हैं तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के बहाने समाजवादी पार्टी फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए ताकत दिखाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में भीड़ जुटाकर नेता पार्टी से टिकट के लिए दावेदारी भी पेश करेंगे। जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में 14 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में एक लाख लोगों के पहुंचने के दावे भी किए गए।
छात्रसंघ में सपा का वर्चस्व होने के बाद उद्धाटन समारोह में अखिलेश यादव को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। पार्टी इस समारोह में बड़ी भीड़ जुटाने की तैयारी में है। इस मकसद से राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव रमेश चंद्र यादव और एमएलसी रामवृक्ष यादव यहां पहुंच गए हैं और तैयारियों की कमान उन्होंने खुद संभाल ली है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी सचिव ने बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, विश्वविद्यालय तथा संघटक कालेजों के छात्रसंघ के पदाधिकारियों को एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। आयोजन स्थल का अवलोकन करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर भी गए। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, ऋचा सिंह, धर्मराज सिंह पटेल, अखिलेश गुप्ता, अभिषेक यादव, दान बहादुर मधुर, नागेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, रामवृक्ष यादव आदि शामिल रहे।