फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thirty major stations Executive Lounge

तीस बड़े स्टेशनों में एक्जीक्यूटिव लाउंज

Thu, 24 Sep 2015 01:34 AM IST
राहुल शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
राहुल शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 24 Sep 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000

0 इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के लिए रेलवे ने चिह्नित की जगह
इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल समेत देश के ए वन ग्रेड के तीस रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। इन स्टेशनों पर एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। रेल मंत्रालय और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के अफसरों के बीच हुए अनुबंध के बाद जोनल स्तर पर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अभी हाल ही में आगरा कैंट, गोरखपुर समेत 19 स्टेशनों में एक्जीक्यूटिव लाउंज की निविदाओं को अंतिम रूप दिया गया है।

बता दें कि मोदी सरकार के रेल बजट में ही एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाए जाने की घोषणा की गई थी ताकि ऐसे यात्री जिन्हें ट्रेन विलंब होने पर प्लेटफार्म या वेटिंग रूम में लंबा इंतजार करना पड़ता है, वे एक्जीक्यूटिव लाउंज में एक ही छत के नीचे एसी रूम में आरामदायक कुर्सियों पर बेहतर खानपान की सुविधा के साथ सुकून के दो पल बिता सके। अभी हाल ही में आगरा कैंट, लखनऊ, गोरखपुर समेत ए वन ग्रेड के कुल 19 रेलवे स्टेशनों पर एक्जीक्यूटिव लाउंज के लिए आईआरसीटीसी की ओर से निविदा जारी की गई है। पहले चरण में इन स्टेशनों में इसी वित्तीय वर्ष में एक्जीक्यूटिव लाउंज खुल जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे चरण में रेलवे ने ए वन ग्रेड के ही 30 अन्य स्टेशनों में भी एक्जीक्यूटिव लाउंज खोलने की तैयारी की है। इसमें इलाहाबाद, कानपुर, ग्वालियर, झांसी, चेन्नई, पुणे, मुंबई, जबलपुर, भोपाल, जयपुर आदि स्टेशन शामिल किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने इलाहाबाद और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन में एक्जीक्यूटिव लाउंज के लिए जगह भी तलाश ली है। इलाहाबाद में सिविल लाइंस साइड स्थित एमएफसी के बगल एवं कानपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर इसके लिए जगह चिहिन्त की गई है। इसी वित्तीय वर्ष में एनसीआर के इन दोनों स्टेशनों में एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाने का काम शुरू हो जाएगा।  इसमें रेल यात्रियों को किफायती दर पर हवाई अड्डे के लाउंज की तरह ही सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके लिए रेलवे सुविधा शुल्क भी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्जीक्यूटिव लाउंज में 24 घंटे फूड कोर्ट (चाय, काफी, कोल्ड ड्रिंक, वेज और नॉनवेज खाना), वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा, न्यूज पेपर, सामान रैक, शू शाइनर, एफएम रेडियो, यात्रियों के लिए पोर्टेबल चेयर, एसी हॉल और रूम, ट्रेन इंफॉरमेशन के लिए डिस्प्ले स्क्रीन, कांफ्रेस रूम आदि की सुविधा दी जानी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्जीक्यूटिव लाउंज काफी पहले ही बन गया था। एनसीआर में पहले चरण में आगरा कैंट में लाउंज बनेगा जबकि दूसरे चरण में इलाहाबाद, कानपुर आदि स्टेशन का नंबर आएगा।

‘इलाहाबाद, कानपुर में एक्जीक्यूटिव लाउंज के लिए जगह तलाश ली गई है। इलाहाबाद में सिविल लाइंस साइड एवं कानपुर में प्लेटफार्म नंबर एक पर इसे बनाया जाएगा।’

00 बिजय कुमार, सीपीआरओ एनसीआर

‘पहले चरण में 19 स्टेशनों पर लाउंज बनाने की निविदा जारी की गई है, जबकि दूसरे चरण में 30 स्टेशनों पर एक्जीक्यूटिव लाउंज बनाया जाना है। संबंधित जोनल रेलवे से कहा गया है कि स्टेशनों पर जगह की पहचान कर वह आईआरसीटीसी को जानकारी दें।’  0 संदीप दत्ता , पीआरओ आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed