फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thirteen thousand teachers' bat-bat, got increased wages

साढ़े 13 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, मिला बढ़ा वेतन

Mon, 05 Jun 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Jun 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के 13500 शिक्षकों को थोड़ी देर से ही सही, सातवें वेतन आयोग के तहत अप्रैल के वेतन का भुगतान हो गया। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर शिक्षकों के बैंक खातों में शनिवार को देर शाम तक वेतन की रकम पहुंच गई, जबकि बचे शिक्षकों के खातों में सोमवार को वेतन पहुंच जाएगा। सातवें वेतन का लाभ देने के लिए करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये का भार बढ़ा है। सप्ताहभर के भीतर मई के वेतन का भी भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन


सातवें वेतन आयोग के तहत भुगतान की तैयारी के चलते ही इस बार शिक्षकों को अप्रैल का वेतन मिलने में देरी हुई। वेतन बढ़ा हुआ मिलना था सो शिक्षकों ने बेसब्री से इंतजार भी किया। पहले कहा गया था कि मई के अंतिम सप्ताह में बढ़ा वेतन मिलेगा लेकिन साफ्टवेयर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ विलंब हो गया। परिषद के वित्त विभाग के बढ़ा वेतन जारी होने के बाद शनिवार को ज्यादातर शिक्षकों के बैंक खातों में रकम पहुंची तो उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


वित्त एवं लेखाधिकारी विमलेश यादव का कहना है कि शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में सातवें वेतन आयोग की इंट्री करने के बाद भुगतान किया गया। सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन मद में तकरीबन साढ़े 62 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि इसके पहले करीब 53 करोड़ रुपये का भुगतान होता था। 13500 शिक्षकों को सातवें वेतन का लाभ देने में करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed