{"_id":"5ed405228ebc3e905e2bc48c","slug":"third-prisoner-dies-in-naini-jail-in-nine-days-naini-news-ald2772237140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन में नैनी जेल में तीसरे बंदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन में नैनी जेल में तीसरे बंदी की मौत
विज्ञापन
third prisoner dies in naini jail in nine days
सेंट्रल जेल नैनी के एक और सजायाफ्ता बंदी की रविवार को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। मृत कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई है। बीते नौ दिन में बीमारी से ये तीसरे कैदी की मौत का मामला है।
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली के ग्राम घुरेटनपुर गांव निवासी माहेश्वरी पटेल (81) पुत्र शिवपाल पटेल वर्ष 2004 के अपने गांव में हत्या और जानलेवा हमले समेत विभिन्न मामलों में दोष सिद्ध बंदी था। उसे 26 फरवरी 2016 को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। छह मार्च 2016 को जिला कारागार बांदा से उसे सेंट्रल जेल नैनी भेजा गया था। यहां वहां अक्सर बीमार रहता था। उसको दिल की बीमारी थी। रविवार की सुबह 6.30 बजे जेल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. विजय प्रकाश चंद ने बीमार महेश्वरी पटेल का चेकअप किया तो पता चला कि उसके शरीर के सारे अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
उसे तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल वार्डन नरेंद्र कुमार एवं ऋषिकेश पांडेय के जरिये इसकी सूचना परिजनों को दी गई है। इसके पहले 22 मई को 70 वर्षीय सजायाफ्ता बंदी अस्तफा निवासी मरियाडीह, धूमनगंज और 29 मई को रायबरेली के 65 वर्षीय सजायाफ्ता बंदी इरफान की कैंसर की वजह से कमला नेहरू हास्पिटल में मौत हो गई थी।