Prayagraj : तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मनकामेश्वर महादेव मंदिर समेत संगमनगरी के सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। मंदिरों पर मेले जैसा दृश्य रहा। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और पीएसी के साथ महिला सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी दशाश्वमेध घाट और संगम से जल भरकर बाबा विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर पर भोर से ही भक्तों की भीड़ जमा हो गई। मंगला आरती के बाद भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। भक्तों ने बेलपत्र, दुग्ध, शहद, चंदन, दही, पंचामृत, भस्म, सुगंधित पुष्प आदि का अर्पण महादेव को किया। सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर पर भी भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा। फाफामऊ स्थित पंडिला महादेव, अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.