फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Third generation in the service of the country, after grandfather and father, grandson also became an officer

उपलब्धि : देश की सेवा में तीसरी पीढ़ी, दादा और पिता के बाद पोता भी बना सेना में अफसर

Sun, 15 Jun 2025 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 12:47 PM IST
सार

प्रयागराज में एनसीसी क्वार्टर में रहने वाले आर्यन दुबे भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं। इनके दादा भी सेना में अफसर थे जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि पिता अभी सेवा दे रहे हैं। देश की सेवा में आर्यन परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
Third generation in the service of the country, after grandfather and father, grandson also became an officer
आर्यन को बैज लगाते उनके माता-पिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय सैन्य अकादमी ( आईएमए) में 156 वीं पासिंग आउट परेड में 451 कैडेट अधिकारी बने, जो कैडेट अधिकारी बने हैं उसमें प्रयागराज के आर्यन दुबे भी शामिल हैं। आईएमए में गहन प्रशिक्षण के बाद आर्यन अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश की सेवा करेंगे। खास बात यह है कि आर्यन अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के अफसर हैं।

विज्ञापन


दरअसल आर्यन के दादा एसआर दुबे भी सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके पिता राहुल दुबे भी वर्तमान में कर्नल के पद पर ही कार्यरत हैं। अब इसी क्रम में आर्यन अब सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। आर्यन के पिता कर्नल राहुल दुबे की वर्तमान समय प्रयागराज में ही पोस्टिंग है। वह अभी प्रयागराज स्थित एनसीसी हेड क्वार्टर में तैनात हैं। आर्यन के दादा एसआर दुबे जोंधवल तेलियरगंज में परिवार संग रह रहे हैं।

विज्ञापन

Third generation in the service of the country, after grandfather and father, grandson also became an officer
आर्यन के पिता को उनके दादा ने लगाया था बैज। - फोटो : अमर उजाला।

देहरादून में शनिवार 14 जून को आईएमए में हुई पासिंग आउट परेड में आर्यन के पिता कर्नल राहुल दुबे और मां नीति दुबे भी शामिल हुईं। बेटे को वर्दी में देेख राहुल का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। राहुल बताते हैं कि बचपन से ही आर्यन की सेना में जाने की इच्छा थी। मेरे पिता एवं सेवानिवृत्त कर्नल एसआर दुबे ने अपने पोते का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया आर्यन ने आर्मी पब्लिक स्कूल से ही 12वीं तक की पढ़ाई की। फिर उनका चयन एनडीए में हुआ।

Third generation in the service of the country, after grandfather and father, grandson also became an officer
पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेते आर्यन दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

प्रशिक्षण के बाद अब वह लेफ्टिनेंट बन गया है। कर्नल राहुल ने बताया कि उनके पिता पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ चुके हैं। 1971 की पाकिस्तान से हुई जंग में वह शामिल थे। उधर राहुल दुबे भी कारगिल युद्ध के बाद ऑपरेशन पराक्रम में शामिल रहे हैं। बेटे आर्यन के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर राहुल कहते हैं कि इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। कहा कि आर्यन का एक छोटा भाई भी है। वह भी देश सेवा के लिए सेना में आना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed