Prayagraj : छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी उड़ाए, डॉग स्क्वॉयड ने की छानबीन
कोमल कुमार तिवारी पुत्र श्याम नारायण तिवारी नहवाई गांव निवासी हैं। उनके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार की रात सभी परिजन घर में सो रहे थे। रात में छत फांदकर कर घर के अंदर चोर दाखिल हो गए। इस दौरान उन्होंने नकदी, सोने की अंगूठी, पायल, कंगन आदि आभूषण चोरी कर लिया।
विस्तार
मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव में शनिवार की रात छत के रास्ते घर मे घुसे चोरों ने एक किसान के घर को खंगाल डाला। कीमती आभूषण और 70 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह होने पर घटना की जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और डाग स्क्वॉयड की टीम ने जांच पड़ताल की।
कोमल कुमार तिवारी पुत्र श्याम नारायण तिवारी नहवाई गांव निवासी हैं। उनके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हुए हैं। शनिवार की रात सभी परिजन घर में सो रहे थे। रात में छत फांदकर कर घर के अंदर चोर दाखिल हो गए। इस दौरान उन्होंने नकदी, सोने की अंगूठी, पायल, कंगन आदि आभूषण चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर मामले की सूचना मांडा पुलिस को दी गई।
इस दौरान पुलिस और डाग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। हालांकि कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका। भोर रात हुई भारी बारिश के चलते डॉग स्क्वॉयड घटना स्थल से आगे बढ़ने में नाकाम रहा। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद गौतम ने बताया कि जल्द चोरों का पता लगा लिय जाएगा।
मांडा में चोरों के हौसले बुलंद
मांडा पुलिस की ढुलमुल नीति और रात्रि में गश्त न करने के कारण पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले चार महीनों में दर्जनों चोरियां हुईं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। 16 अप्रैल को सिकरा निवासी चंद्रशेखर के बकुलिया गांव स्थित नलकूप में चोरी हो गई थी। इसी तरह एक मई को मांडा-लालगंज मार्ग पर मिर्जापुर निवासी सुभाष चंद्र की बाइक चोरी हो गई।
23 मई को भारतगंज मंगलवारी बाजार निवासी अश्विनी प्रजापति के घर से दो टप्पेबाजों ने गहने गायब कर दिए थे। वहीं 30 मई को बादपुर गांव निवासी रविशंकर की गरेथा गांव से मोबाइल चोरी हो गई थी। 12 जून को दशवारी मंदिर दोहथा गांव में चोरी हुई थी, हालांकि इसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इसके अलावा 25 जून को कुशलपुर गांव निवासी ङ्क्षहछलाल की मंदिर से बैटरी और इनवर्टर चोरी हो गया था।
छह जुलाई को देवकुंड नाथ धाम कोसड़ा कला में चोरी हुई थी। 10 जुलाई को महेवाकला निवासी नंदलाल और अजहर की चार भैंसे चोरी हो गई थी। बाद में भैंसें कोरांव से मिल गई थीं। इन सबके अलावा कई ऐसी चोरियां हैं, जिन्हें पुलिस ने अपने रिकार्ड में दर्ज ही नहीं किया है। संवाद