फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Thieves broke into a farmer's house and stole cash and jewellery

Prayagraj News: किसान के घर में घुसकर चाेरों ने नकदी-जेवर पार किए

Sun, 18 Jan 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 18 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into a farmer's house and stole cash and jewellery
थाना अंतर्गत इस्माइलपुर गांव निवासी किसान के घर में घुसकर शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के ज्वेलरी समेत नकदी चोरी कर ली। इस्माइलपुर निवासी द्विजेंद्र नारायण के चार बेटे हैं। जिसमें एक सीआरपीएफ में, दूसरा उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर, तीसरा लद्दाख में साइंटिस्ट और चौथा लड़का प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। जिसके चलते चारों लड़के बाहर रहते हैं। वहीं, द्विजेंद्र नारायण शुक्ल घर पर रहकर खेती किसानी करते हैं। आरोप है कि रोजना की तरह शुक्रवार शाम को भी वह खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठे तो घर के अंदर सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि देर रात में अज्ञात चोरों ने मकान की छत पर लगे दरवाजे की कुंडी काटकर उनके घर में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों की नकदी, अंगूठी, पायल, सोने तथा हीरे की अंगूठी चोरी कर ले गए। मामले में भुक्तभोगी ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed