हर चोर के लिए सबक है ये हादसा: चोरी की कोशिश में टूटा कूल्हा-पैर, अगले दिन दुकानदार को दुकान में कराहता मिला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी मांडा ले गई। एक्सरे विभाग के नागेंद्र दुबे ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के चलते युवक का बायां पैर कूल्हे से टूट गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के कनेवरा गांव में बीती रात आटा चक्की दुकान की बाउंड्रीवाल फांदने के दौरान चोर का पैर कूल्हे समेत टूट गया। अलसुबह मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो चोर दुकान के अंदर कराहता मिला। दुकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे शहर रेफर कर दिया।
कराहता मिला चोर
कनेवरा गांव के कोटेदार सुरेश मिश्र की आटा चक्की की दुकान विद्युत उपकेंद्र मांडा रोड के सामने वीपी प्रतापपुर मार्ग पर मौजूद है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे कोटेदार के छोटे भाई दुल्लू मिश्र आटा चक्की दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनके गांव का ही एक युवक बाउंड्रीवाल के भीतर कराह रहा था। युवक का बायां पैर टूटा हुआ था। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी।
ऑपरेशन के बाद ठीक होने की उम्मीद
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी मांडा ले गई। एक्सरे विभाग के नागेंद्र दुबे ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के चलते युवक का बायां पैर कूल्हे से टूट गया है। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को शहर रेफर कर दिया गया है। ऑपरेशन के बाद कुल्हा ठीक होने की उम्मीद है।
दुकान में पहले भी हो चुकी है कई बार चोरी
वहीं सुरेश कोटेदार ने बताया कि एक साल के भीतर आटा चक्की दुकान से करीब तीन मोटर और टुल्लू मशीन चोरी हो चुकी है। इतना ही नहीं हजारों रुपये के लोहे का खराब उपकरण भी चोरी हो चुका है। बीती रात युवक आटा चक्की दुकान की करीब 12 फिट ऊंची बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर दाखिल हुआ और दुर्घटना का शिकार हो गया।
ग्रामीणों का कहना था कि युवक चोरी की नियत से दुकान की बाउंड्रीवाल फांदने लगा और दुर्घटना का शिकार हो गया। मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।