{"_id":"6838ace4d7749f6ab603fe6a","slug":"they-built-the-drain-but-forgot-to-make-an-exit-allahabad-news-c-257-1-sald1006-114735-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नाली तो बनाई, निकासी का रास्ता बनाना भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नाली तो बनाई, निकासी का रास्ता बनाना भूल गए
विज्ञापन
नैनी। नाली की निकासी बंद होने के कारण नाले में भरा गंदा पानी व फैली गंदगी
छिवकी स्टेशन के सामने सड़क के साथ नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे नाले में गंदा पानी भरा होने के कारण यहां रहने वाले लोग असुविधा का सामान कर रहे है।
छिवकी स्टेशन मुख्य गेट से छिवकी करमा आरओबी तक सड़क पर एक तरफ नाली तो बनाई गई, लेकिन इस नाली की निकासी नाली से नहीं जोड़ा गया। स्टेशन सामने सेल यार्ड में जाने के लिए रेलवे लाइन बिछाई गई है, वहीं आरओबी के सामने सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण नाली का निर्माण नहीं कराया गया है।
इसके कारण करीब तीन सौ मीटर तक नाली में दर्जनों घरों और दुकानों का पानी तो जाता है लेकिन वह कही पास नहीं होता है। शाम को स्थिति यह हो जाती है कि नाले में सड़क का पानी जाने के लिए खोले गए छेद से पानी बाहर आ जाता है, यहां के दुकानदार अपनी दुकान के सामने ईंट और बालू की बोरियां रखकर रास्ता बनाए हुए है।
विज्ञापन
नाली में जमा होने वाले पानी की निकासी के लिए रेलवे लाइन के नीचे और आरओबी के पास पाइप लाइन डाली जानी है, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। स्टेशन के मुख्य गेट होने के कारण यहां दिनभर यात्रियों को आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सड़क पर फैली गंदे पानी के कारण यहां के स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा होती है।