फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   They all want to be losing himself Sandeep

खुद को खोकर सबका होना चाहते हैं संदीप

Fri, 24 Apr 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 24 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कभी फिल्म ‘आशिकी-2’ के लिए ‘सुन रहा है ना तू’ जैसा गीत लिखने वाले संगमनगरी के ही सितारे संदीप नाथ अपनों के बीच पहुंचे तो बिन रुके बोल उठे, ‘सुन रहा है ना तू’ और फिर एक-एक कर बीते कल और आने वाले कल दोनों को सुनाते रहे। ‘आशिकी-2’ के गीत ‘सुन रहा है ना तू से चर्चित होने वाले संदीप की कामयाबी का सफर बहुत आसान नहीं रहा, संगमनगरी के इस छोरे से हिम्मत भी नहीं हारी।
विज्ञापन


बतौर गीतकार और पटकथा लेखक संदीप की झोली में फिलहाल दीपक तिजोरी की फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ है जिसकी शूटिंग जल्दी ही मलेशिया में शुरु होगी। इसी तरह ‘तेजाब 2’, ‘यारा सिली सिली’, ‘टाम डिक एंड हैरी-2 ’ समेत दस से ज्यादा फिल्में हैं। एक फिल्म निर्देशन की भी तैयारी है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से खास मुलाकात में संदीप ने कहा, मुंबई में बसने के बावजूद भीतर को इलाहाबाद ही बसता है। बंगाली ब्राह्मण परिवार में जन्मे संदीप अतरसुइया में पतंगबाजी, गेंद तड़ी और क्रिकेट खेलने जैसी यादों से अब भी जुड़े हैं। संगम स्नान से लौटते वक्त दही जलेबी, कभी सुलाकी की कचौड़ियां तो भी बनवारी की स्वाद अब तक नही भूला है। यह इलाहाबाद की ही आबोहवा है जिसने मुझे लिखने की तमीज दी और हौसला भी। ‘आशिकी 2’ पेज-3, सांवरिया, पान सिंह तोमर, बुलेट राजा सहित पचास से अधिक बालीवुड फिल्मों में काम कर चुके गीतकार-पटकथा लेखक संदीप नाथ मानते हैं, रचनात्मकता तो इलाहाबाद के डीएनए में रची बसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed