फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   These people of Sangamnagar got invitation for Modi's swearing in ceremony, have left for Delhi

Prayagraj : मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में संगमनगरी के इन लोगों को मिला न्यौता, दिल्ली के लिए हुए हैं रवाना

Sun, 09 Jun 2024 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 03:35 PM IST
सार

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी रविवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
These people of Sangamnagar got invitation for Modi's swearing in ceremony, have left for Delhi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में रविवार को शामिल होने के लिए प्रयागराज की दोनों निवर्तमान सांसद केशरी देवी पटेल, डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, मेयर गणेश केसरवानी के अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र को न्योता मिला है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेयर दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, अर्जुन अवार्डी बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता को भी न्योता मिला है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी रविवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके अलावा शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से डिनर भी दिया गया है। उसमें सभी सांसद, निवर्तमान सांसद, प्रदेश के मंत्री एवं लोकसभा प्रभारी आदि शामिल होंगे। वहीं, दूसरी ओर केशरी देवी पटेल ने बताया कि वह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने लिए रविवार को दिल्ली पहुंच रही हैं। कहा कि पीएमओ से इसके लिए फोन भी आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed