फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There will be a lot of recruitment in the new calendar of the Commission

UPPSC : लोक सेवा आयोग के नए कैलेंडर में होगी भर्तियों की भरमार, तिथिपत्र इसी माह जारी करने की तैयारी

Wed, 03 Jan 2024 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 05:43 AM IST
सार

इस बार कैलेंडर में बड़ी संख्या में भर्तियों को शामिल करने की तैयारी है। इनमें पीसीएस, एपीएस, आरओ/एआरओ जैसी बड़ी भर्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन
There will be a lot of recruitment in the new calendar of the Commission
UPPSC - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इसी माह वर्ष 2024 के लिए भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस बार कैलेंडर में बड़ी संख्या में भर्तियों को शामिल करने की तैयारी है। इनमें पीसीएस, एपीएस, आरओ/एआरओ जैसी बड़ी भर्तियां शामिल होंगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने का इंतजार है, ताकि उसी के हिसाब से परीक्षाओं की तैयारी शुरू की जा सके। आयोग की ओर से अब तक पीसीएस-2024, अपर निजी सचिव (एपीएस) परीक्षा-2023, स्टाफ नर्स (एलोपैथ)-2023, स्टाफ नर्स (आयुर्वेद) परीक्षा-2023, स्टाफ नर्स (यूनानी) परीक्षा-2023, समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 जैसी प्रमुख भर्तियों का विज्ञापन जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


आयोग के नए कैलेंडर में इन सभी भर्तियों को शामिल किया जाएगा। कैलेंडर जारी होने के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि पीसीएस-2024 की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कब होगी। कैलेंडर जारी होने के बाद उन परीक्षाओं के आयोजन की तिथियां भी स्पष्ट हो जाएंगी, जो अब तक घोषित नहीं की गई हैं। इसके साथ ही आयोग अगले दो से तीन माह में कई बड़ी भर्तियों के विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा, राज्य कृषि सेवा परीक्षा, प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय जैसे पदों पर भर्तियां प्रस्तावित हैं। वहीं, आयोग के पास पिछले साल से एलटी ग्रेड शिक्षक के छह हजार से अधिक पदों का अधियाचन पड़ा है। प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज के पदों का अधियाचन भी आयोग को काफी पहले मिल चुका है, लेकिन समकक्ष अर्हता स्पष्ट न होने के कारण ये दोनों शिक्षक भर्तियां अटकी हुई हैं।

वर्ष 2024 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी होने के बाद इन दोनों शिक्षक भर्तियों पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अगर कैलेंडर में ये एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज भर्ती शामिल कर ली जाती हैं तो यह साफ हो जाएगा कि समकक्ष अर्हता को लेकर विवाद दूर कर लिया गया है। अगर ये भर्तियां कैलेंडर में शामिल नहीं की जाती हैं तो यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि समकक्ष अर्हता को लेकर विवाद बना हुआ है। 


हालांकि, वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में भर्ती परीक्षाओं और चुनाव की तिथियां टकरा सकती हैं। ऐसा हुआ तो आयोग को कुछ भर्तियां टालनी पड़ेंगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार किया जा रहा है और इसी माह जारी किए जाने की तैयारी है। यूपीपीएससी के मीडिया प्रभारी विनोद गौड़ का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed