Prayagraj : मनकामेश्वर मंदिर में जींस, पैंट, स्कर्ट में पूजा करने पर लगेगी पाबंदी, सावन से लागू होगा ड्रेस कोड
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:57 PM IST
सार
Mankameshwar Mandir Prayagraj : मंदिर में पूजन और अभिषेक में वैदिक परंपरा और विधि-विधान का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यमुना तट पर स्थित अति प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर में ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। यह ड्रेस कोड अगले माह लगने वाले श्रावण माह के पहले दिन से होगा। इसके तहत महिलाएं साड़ी और सलवार सूट पहनकर और पुरुष धोती पहनकर ही पूजन अभिषेक कर सकेंगे। जींस, पैंट, स्कर्ट पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
श्री मनकामेश्वर मंदिर और महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद।
- फोटो : अमर उजाला।