रिटायर्ड फौजी हत्याकांड : छह नहीं पांच थे हमलावर, फुटेज से मिला सुराग, दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया
शुक्रवार को पुलिस सुबह से शाम तक फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी रही। मामले में एसओजी को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक की पत्नी सुशीला की ओर से जो तहरीर दी गई थी उसमें हत्यारों की संख्या छह बताई गई थी। यह भी बताया गया था कि हत्यारे तीन बाइक से आए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज में दोस्त के सामने सेवानिवृत्त फौजी धर्मेंद्र कुमार सिंह (46) की ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की वारदात में पांच लोग शामिल थे। घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की जांच पड़ताल में इस बात का खुलासा हुआ है। फिलहाल युवक चिह्नित नहीं किए जा सके हैं। हालांकि ताड़बाग, गढ़वा के नशेड़ी युवकों पर शक जताया जा रहा है।
फिलहाल 48 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शुक्रवार को पुलिस सुबह से शाम तक फुटेज के जरिये आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी रही। मामले में एसओजी को भी लगाया गया है। गौरतलब है कि इस मामले में मृतक की पत्नी सुशीला की ओर से जो तहरीर दी गई थी उसमें हत्यारों की संख्या छह बताई गई थी। यह भी बताया गया था कि हत्यारे तीन बाइक से आए थे।
हालांकि, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर पता चला कि घटना में पांच बदमाश शामिल थे। इनमें से दो बाइक पर दो-दो जबकि एक बाइक पर एक बदमाश सवार था। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
दोस्त भी हिरासत में, पूछताछ जारी
वारदात के वक्त घटनास्थल पर मौजूद मृतक का दोस्त सोहन पाल भी पुलिस की हिरासत में है। नीवा निवासी सोहन घटना का चश्मदीद है। पुलिस उससे शुक्रवार को भी पूछताछ में जुटी रही। बता दें कि घटना के बाद ही उसे हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के वक्त सोहन शराब के नशे में धुत था।
यह था मामला
सिकंदरा, बहरिया के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी धूमनगंज के उमरकोट नीवा, मधुबन बिहार कॉलोनी के पास रहते थे। 31 मई की रात वह सुलेमसराय बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। साथ में दोस्त सोहन पाल भी था। तभी बाइक छू जाने को लेकर हुए विवाद के बाद धूमनगंज के अबूबकरपुर चौराहे पर पांच युवकों ने उन्हें घेर लिया और ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर उनकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि उनका नकदी भरा पर्स व सोने की चेन भी लूट ली गई।