फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was no trace of the elderly man who was swept away by the strong current while crossing the Rapta bridge even on the fourth day

Prayagraj News: रपटा पुल पार करते समय तेज बहाव में बहे बुजुर्ग का चौथे दिन भी नहीं चल सका सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
There was no trace of the elderly man who was swept away by the strong current while crossing the Rapta bridge even on the fourth day
छड़ीगड़ा गांव में रपटा पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में बहे बुजुर्ग का चौथे दिन भी सुराग नहीं लग सका। लगातार तीन दिनों से स्थानीय पुलिस तथा एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि श्यामधर पुत्र मुसई निवासी नौगवां थाना हलिया जनपद मिर्जापुर अपने तीन साथियों के साथ बुधवार को कोरांव के छड़ीगड़ा शिवपुर गांव में किसी रिश्तेदार के यहां झाड़फूक करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

अचानक सेवटी नदी में रपटा पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था। वहीं साथ में रहे दो लोगों को मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया था। श्याम धर बाइक सहित बह गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना रात्रि में कोरांव पुलिस को दी गई थी। बृहस्पतिवार को स्थानीय पुलिस को सफलता न मिल पाने पर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। किंतु तीन दिन से लगातार तलाश के बाद भी श्याम धर का कहीं कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि सेवटी नदी के तेज बहाव में बहा बुजुर्ग बह कर कहीं बेलन बड़ी नदी में तो नहीं पहुंच गया। जिससे उसका सुराग नहीं लग पा रहा है। थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा का कहना है कि लगातार तीन दिनों से एनडीआरएफ की टीम बुजुर्ग के तलाश में जुटी हुई है। सेवटी नदी में तो कहीं सुराग नहीं लग पा रहा। कल से बेलन नदी में तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed