फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There was a ruckus in KP Trust before the elections, opposition united for change

KP Trust : चुनाव से पहले केपी ट्रस्ट में मचा घमासान, बदलाव के लिए विपक्ष एकजुट

Wed, 23 Aug 2023 03:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Aug 2023 03:57 PM IST
सार

एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष का चुनाव 25 दिसंबर को प्रस्तावित है। अध्यक्ष पद के दावेदार डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से चुनाव अधिकारी और न्यायाधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति के लिए हुई पांच मिनट की बैठक पर आपत्ति जताई।

विज्ञापन
There was a ruckus in KP Trust before the elections, opposition united for change
कायस्थ पाठशाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष और केपी ट्रस्ट के सदस्य डॉ. सुशील सिन्हा ने आगामी चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने लगातार तीसरी बार पूर्व आईपीएस अफसर पीके सक्सेना की रिटर्निंग अफसर के रूप में नियुक्ति को पक्षपात करार दिया। उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष पर असलहों का प्रदर्शन कराने, डराने और संपत्ति के व्यावसायीकरण का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला के अध्यक्ष का चुनाव 25 दिसंबर को प्रस्तावित है। अध्यक्ष पद के दावेदार डॉ. सुशील कुमार सिन्हा ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पत्रकारों से चुनाव अधिकारी और न्यायाधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति के लिए हुई पांच मिनट की बैठक पर आपत्ति जताई। कहा, कि कई बाहरी तत्वों को बुलाकर वहां असलहों का प्रदर्शन कराया गया।

विज्ञापन

ट्रस्टियों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुंशी कालीप्रसाद कुलभास्कर ने इस ट्रस्ट की स्थापना शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए की थी, लेकिन मौजूदा प्रबंधन व्यावसायीकरण कर रहा है। विद्यावाहिनी के बगल की भूमि को व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मेजर रंजीत सिंह गेट से जो भी प्रवेश करे उसका आधार कार्ड और ट्रस्ट का आई कार्ड देखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीटीवी कैमरे व मेटल डिटेक्टर लगाए जाएं। उन्होंने चेताया कि चुनाव में पक्षपात किया गया तो वह धरने पर बैठेंगे और कोर्ट भी जाएंगे। वार्ता के समय निशीथ वर्मा, कुमार नारायण, जीपी श्रीवास्तव और अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

डॉ. सुशील सिन्हा सीएमपी के सामने की जमीन हथियाना चाहते हैं। इसके लिए वह दबाव बनाते रहे हैं। उनके ट्रस्ट प्रबंधन पर इस तरह के आरोप चुनावी स्टंट से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं। जब चुनाव आता है तो वह लोग इसी तरह की मनगढ़ंत बातें करते हैं। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। - जितेंद्र नाथ सिंह, अध्यक्ष, केपी ट्रस्ट

ट्रस्ट की बैठक में मारपीट और हंगामे की बात निराधार : एसडी कौटिल्य

केपी ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी एसडी कौटिल्य ने मंगलवार को दावा किया कि हाल में ही केपी कम्युनिटी सेंटर में चुनाव अधिकारी और न्यायाधिकरण के सदस्यों की नियुक्ति के लिए बुलाई गई ट्रस्ट की बैठक में किसी तरह का हंगामा नहीं हुआ था। उस दिन के सीसीटीवी फुटेज से इसकी तस्दीक की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने हंगामे और मारपीट की बात कर ट्रस्ट की छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

ट्रस्ट ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

केपी ट्रस्ट की बैठक में मारपीट और हंगामे पर बयान जारी करने वाले यूपी नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिन्हा समेत कई लोगों को ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी एसडी कौटिल्य ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पर सिन्हा से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। इसे अनुशासनात्मक समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed