Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There should be a fair investigation of the Karchana riot, action should be taken against the culprits

करछना बवाल की हो निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ हो कार्रवाई : अजय राय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
There should be a fair investigation of the Karchana riot, action should be taken against the culprits
नैनी। करछना बवाल के आरोपियों से मुलाकात करने जाते समय जेल के मुख्य गेट पर जेल प्रशासन द्वारा रो
करछना बवाल में कार्रवाई के नाम पर सरकार निर्दोषों को फंसा रही है। मामले की एक उच्च स्तरीय कमेटी द्वारा निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जेल में बवाल के आरोप में बंद लोगों को पार्टी विधिक सहायता प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को जिला जेल में बवाल के बंद आरोपियों से मुलाकात करने के बाद कहीं। उनके साथ बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया और प्रयागराज के सांसद उज्जवल रमण सिंह मौजूद थे। मुलाकात के पहले प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को जेल के मुख्य गेट पर रोक दिया गया, कुछ देर विवाद के बाद जेल प्रशासन ने सांसद और प्रदेश अध्यक्ष को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन

बता दें कि करछना थाना क्षेत्र के भड़ेवरा में बीते 29 जून रविवार को हुए बवाल के दौरान उपद्रवियों द्वारा चक्काजाम, पुलिस की गाड़ियों व बाइक में आगजनी पथराव व दुकानों में तोड़फोड़ की गई थी। मामले में करछना पुलिस ने 54 नामजद और 550 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उनसे मिलने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रयागराज व बाराबंकी के सांसद पहुंचे। जेल के अंदर मुलाकात के बाद बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाया। कहा कि सरकार दलितों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है।
घटना में निर्दोषों को पुुलिस ने घरों से उठाकर जेल भेज दिया है। गरीब दलितों को फर्जी केस में फंसाया गया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को पार्टी की ओर से विधिक सहायता प्रदान करने की बात कही। सांसद प्रयागराज उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि सरकार डरी सहमी हुई है और लोगों को फंसा रही है, बदलें की भावना से काम कर रही हैं। यह सरकार दलित विरोधी सरकार हैं, बवाल की गहनता के साथ जांच कराकर निर्दोष लोगों को मुक्त किया जाना चाहिए। संवाद


प्रदेश में कांग्रेस अकेले लड़ेगी जिला पंचायत चुनाव
करछना बवाल के आरोपियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में पंचायत चुनाव अकेले लड़ने की बात कही। कहा कि जिला पंचायत का चुनाव पार्टी अकेले लड़ेगी, इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। हमारा प्रदेश संगठन चुनाव को लेकर तैयार है। बिहार चुनाव की बात में उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। वहीं सांसद चंद्रशेखर द्वारा बवाल के आरोपियों को पार्टी से कोई लेना देना नहीं है के बयान में उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ितों के साथ खड़ा होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed