फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no urea available in cooperative societies, and farmers are worried.

Prayagraj News: सहकारी समितियों में नहीं है यूरिया, किसान परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
There is no urea available in cooperative societies, and farmers are worried.
साधन सहकारी समितियों में यूरिया न होने के चलते किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, निजी दुकानदारों के यहां यूरिया डंप पड़ी हुई है। किसानों का कहना है कि वह महंगे दाम में खाद बचे रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। मेजा की कई समितियों में खाद नहीं होने से किसान परेशान हैं। मेजा ब्लॉक के एडीओ कोऑपरेटिव एसएन दूबे का दावा है कि छह समितियों में यूरिया की किल्लत नहीं है। अमोरा के किसान आनंद तिवारी ने बताया कि पखवाड़े भर से तेंदुआ साधन सहकारी समिति से यूरिया गायब है। वहीं मेजिया के किसान रामबाबू ने बताया कि साधन सहकारी समिति लक्षनकापूरा की पॉस मशीन में आई तकनीकी खराबी से यूरिया नहीं मिल पा रही है। एडीओ कोऑपरेटिव एसएन दूबे ने बताया कि पॉस मशीन खराब होने की वजह से ही साधन सहकारी समिति लक्षनकापूरा से जुड़े 16 सौ किसानों को कोंहड़ार समिति में संबद्ध किया गया है। कई किसानों का कहना है कि 15 किलोमीटर दूर स्थित कोंहड़ार साधन सहकारी समिति में खाद लेने जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed