फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   There is no change in the electoral budget for the district panchayat and gram panchayat elections

जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव के लिए चुनावी बजट में अभी कोई बदलाव नहीं

Sun, 10 Jan 2021 07:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
There is no change in the electoral budget for the district panchayat and gram panchayat elections
There is no change in the electoral budget for the district panchayat and gram panchayat elections
प्रयागराज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत व ग्राम पंचायत चुनाव के लिए चुनावी बजट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले चुनाव की तरह इस चुनाव में भी वर्ष 2010 का रिव्यू किया हुआ ही बजट चलेगा। अफसरों का कहना है कि चुनाव आयोग व शासन की ओर से इसमें फेरबदल करने का कोई पत्र नहीं आया है। ऐसे में इस बार बदलाव होने की गुंजाइश कम है और चुनावी खर्च पुरानी दर पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल पुराने रिव्यु के हिसाब से जिला पंचायत सदस्य 1.50 लाख, प्रधान प्रत्याशी 75 हजार रुपये चुनाव प्रचार एवं अन्य सभी चुनाव संबंधी कार्यों में खर्च कर सकेंगे। वहीं दूसरी ओर चुनाव के लिए बैलेट पेपर प्रकाशित करने का काम शुरू हो गया है। गर्वनमेंट प्रेस में बैलेट पेपर प्रकाशित कराए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र के मूल्य में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा जमानत राशि और चुनावी खर्च में भी बदलाव नहीं किया गया है। अफसरों का कहना है कि अगर बदलाव होगा तो नई दरें इस चुनाव में लागू होंगी।
विज्ञापन

पुरानी दरें
पद का नाम नामांकन पत्र का मूल्य जमानत राशि अधिकतम व्यय
ग्राम पंचायत सदस्य 150 रुपये 500 रुपये 10 हजार रुपये
ग्राम प्रधान 300 रुपये 2 हजार रुपये 75 हजार रुपये
सदस्य क्षेत्र पंचायत 300 रुपय 2 हजार रुपये 75 हजार रुपये
सदस्य जिला पंचायत 500 रुपये 4 हजार रुपये 1.50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed