फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Then excluded trikaal Bwanta

फिर बहिष्कृत की गईं त्रिकाल भवंता 

Tue, 27 Dec 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 27 Dec 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Then excluded trikaal Bwanta
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अखाड़ा परिषद में पैठ बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहीं महिला धर्म गुरु त्रिकाल भवंता को एक बार फिर निराश होना पड़ा। सोमवार को अखाड़ा परिषद की ओर से आयोजित गंगा पूजन में शामिल होने के लिए जब वह पहुंची तो परिषद के सदस्यों ने एक स्वर में विरोध जताकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बावजूद वह जिद पर अड़ी रहीं। ऐसे में अखाड़े के संतों की अपील पर महिला पुलिस ने उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की। वहीं त्रिकाल भवंता ने प्रशासन और अखाड़ा परिषद के संतों पर भेदभाव समेत दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


महिला धर्मगुरु त्रिकाल भवंता का कहना है कि वह परी अखाड़े की मुखिया की हैसियत से गंगा पूजन में शामिल होने पहुंची थीं लेकिन उन्हें देखते ही अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों ने उनसे वहां से हटने के लिए कहा। उन्होंने गंगा पूजन का संकल्प दोहराया लेकिन महिला पुलिस बुलाकर उन्हें पूजन से पहले ही वहां से हटा दिया गया। इसके बाद वह मेला प्रशासन कार्यालय पहुंचीं। वह अर्द्ध कुंभ की तैयारियों के लिए होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए भी पहुंची लेकिन वहां भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। डीएम संजय कुमार को ज्ञापन देने पहुंचीं तो उन्होंने भी मिलने से इंकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के दबाव में उन्हें अपमानित किया गया। 
विज्ञापन


‘त्रिकाल भवंता न तो साध्वी हैं और न ही संन्यासिनी। वह किसी अखाड़े से जुड़ी भी नहीं हैं। उन्हें अखाड़ा परिषद की ओर से आयोजित गंगा पूजन और प्रशासन के साथ होने वाली बैठक के लिए आमंत्रित भी नहीं किया गया था। बेहतर होगा कि वह अपनी मर्यादा में रहें। महिला होने का नाजायज फायदा न उठाएं।’  
विज्ञापन
विज्ञापन

0 महंत नरेंद्र गिरि, 
अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed