फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft worth lakhs from the house of former minister's brother-in-law, thieves took away jewellery worth Rs 18

Prayagraj : पूर्व मंत्री के समधी के घर लाखों की चोरी, 18 लाख के आभूषण और ढाई लाख कैश ले गए चोर

Wed, 15 Apr 2026 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Apr 2026 01:17 PM IST
सार

बसपा शासनकाल में मंत्री रहे बाबूलाल भंवरा के समधी कमलाशंकर सरोज के झूंसी स्थित मकान में लाखों की चोरी हो गई। झूंसी के हवेलिया स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने तकरीबन 18 लाख के आभूषण और ढाई लाख रुपए कैश पार कर दिया।

विज्ञापन
Theft worth lakhs from the house of former minister's brother-in-law, thieves took away jewellery worth Rs 18
झूंसी के हवेलिया में चोरी के बाद घर में बिखरे सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हवेलिया वार्ड के शास्त्री नगर इलाके में मंगलवार की रात चोरों ने पूर्व राज्यमंत्री बाबूलाल भंवरा के समधी और लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार कमलाशंकर सरोज के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


सरायममरेज थाना क्षेत्र के रघई का पुरा गांव निवासी कमलाशंकर सरोज का हवेलिया वार्ड के शास्त्री नगर में मकान है। वे बसपा सरकार में राज्यमंत्री रहे बाबूलाल भंवरा के समधी हैं। बीते 12 अप्रैल को पिता का निधन होने के कारण कमलाशंकर परिवार के साथ मकान पर ताला बंदकर प्रतापपुर गांव गए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और ढाई लाख रुपये नकदी पार कर दिया। देर रात खटपट की आवाज होने पर पड़ोसियों की नींद खुली तो शोर मचाया। हालांकि, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसियों की सूचना पर कमलाशंकर हवेलिया स्थित घर पहुंचे। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बुधवार को तहरीर पर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीस दिन में हवेलिया वार्ड में चोरी की यह पांचवी वारदात है।

पड़ोसियों ने शोर मचाया तो चोरों ने तान दिया असलहा

कमलाशंकर सरोज के मकान में चोरी को अंजाम देने आए चोर असलहों से लैस थे। बताया गया कि देर रात कमलाशंकर के मकान में खटपट की आवाज होने लगी तो पड़ोसी की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर आकर शोर मचाया तो घर के भीतर घुसे चोर असलहे के साथ बाहर निकले और सामने मौजूद पड़ोसी पर तान दिया। इससे पड़ोसी सन्न रह गए और घर के भीतर चले गए। इसके बाद चोर तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed