फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of Ram Mandir donations is an unforgivable crime; punishment is inevitable: AK Sharma

राम मंदिर दान चोरी अक्षम्य अपराध, सजा मिलकर रहेगी : एके शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Theft of Ram Mandir donations is an unforgivable crime; punishment is inevitable: AK Sharma
राम मंदिर दान चोरी मामला अक्षम्य अपराध है। अपराध करने वालों को इसकी सजा मिलकर रहेगी। यह बात शुक्रवार को प्रयागराज में आयोजित एक संगोष्ठी में शामिल होने पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही।
विज्ञापन

राम मंदिर दान चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर हम सभी भारतीयों की आस्था से जुड़ा एक धाम है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हम सब राम को मानने वाले लोग हैं। मंदिर के प्रसाद को लोग जमीन पर भी नहीं गिरने देते। ऐसे में यदि मंदिर का नुकसान कोई व्यक्ति करता है तो उसका अपराध अक्षम्य है। उसे सजा मिलनी चाहिए और मिलकर रहेगी।
विज्ञापन

आपातकाल को लेकर भाजपा काशी क्षेत्र के तत्वावधान में संविधान हत्या दिवस पर जिला पंचायत सभागार में आयोजित संगोष्ठी में मंत्री एके वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि जिन लोकतंत्र सेनानियों के कारण हमारा संविधान व लोकतंत्र बचा है उनको प्रणाम है। लोकतंत्र सेनानियों ने कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने का काम किया। उनका योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने संविधान की हत्या की। लोगों को रात में उनके घर से पुलिस ने उठा लिया था। जेल में यातनाएं दी गई। जबरदस्ती नसबंदी की गई। आम नागरिकों का उत्पीड़न हुआ और कांग्रेस के खिलाफ जनता में रोष उत्पन्न हुआ। विश्व के इतिहास में ऐसे कम उदाहरण मिलते हैं कि सरकार अपने ही देश की जनता का इतना उत्पीड़न कर सकती हैं। 1947 से 75 तक के कांग्रेस शासनकाल में देश की बर्बादी हुई।
देश की न्यायपालिका व तत्कालीन जस्टिस जगमोहन सिन्हा को नमन है, बहादुरी को सलाम है कि उन्होंने इंदिरा गांधी के चुनाव को रद्द कर दिया था। प्रयाग त्याग बलिदान पुण्य और प्रतापी लोगों की धरती रही है। कांग्रेसी जिस संविधान को लेकर चलते है, उनमें पन्ने नहीं, सिर्फ ऊपर-नीचे दफ्तियां होती हैं।
जहां-जहां भी भाजपा की सरकार है और रही है, वहां कभी सांविधानिक व्यवस्था से छेड़छाड़ नहीं हुई। सिर्फ 46 साल की यात्रा में हम आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
संगोष्ठी में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, प्रतापगढ़ अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, कौशाम्बी अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य मौजूद रहे।
सात जिलों के 40 लोकतंत्र सेनानी किए गए सम्मानित
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने भाजपा काशी क्षेत्र के सात जिलों ( प्रयागराज महानगर, गंगापार, यमुनापार, कौशाम्बी, सुल्तानपुर, अमेठी व प्रतापगढ़) से आए 40 लोकतंत्र सेनानियों का अंग वस्त्र पहनाकर व स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया।

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र देव पांडेय, पूर्व विधायक लोकतंत्र सेनानी तेजभान सिंह, सुशील शुक्ला, राम बाबू केसरवानी, दिनेश चंद्र शुक्ला आदि लोकतंत्र सेनानी सम्मानित किए गए। संचालन भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता व अमरनाथ यादव ने किया। संयोजक विपुल मित्तल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed