फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Theft of lakhs by breaking the lock of a property dealer's deserted house, created panic, no report was filed

Prayagraj : प्रॉपर्टी डीलर के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मची खलबली, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 13 Dec 2024 07:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 07:13 PM IST
सार

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में भुक्तमभोगी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घनी आबादी में चोरी की वारदात से लोग भी सकते में थे।

विज्ञापन
Theft of lakhs by breaking the lock of a property dealer's deserted house, created panic, no report was filed
झूंसी में चोरी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के हवेलिया वार्ड के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के सूने मकान का ताला तोड़कर शातिर चोरों ने नकदी समेत लाखों के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई तो खलबली मच गई। घटना की सूचना मिलने पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश की। बाद में भुक्तभोगी की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घनी आबादी में चोरी की वारदात से लोग भी सकते में थे।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के हवेलिया वार्ड के मुस्लिम आबादी में प्रॉपर्टी डीलर एवं स्कूल संचालक इम्तियाज अहमद उर्फ बचवा का मकान में है। मकान में पति-पत्नी के रिजवान अहमद भी रहते हैं। सभी चार दिन पहले एक विवाह समारोह में शामिल होने परिवार के साथ करमा गए थे। इसी दौरान शातिर चोरों ने सूने मकान पर धावा बोल दिया। शातिर चोरों ने दो मंजिले मकान के नीचे और ऊपर के सभी कमरों को पूरे इत्मीनान से खंगाला।
विज्ञापन


आलमारी तोड़कर 70 हजार नकद उड़ाए

शातिर चोरों ने लोहे की आलमारी का ताला तोड़कर तकरीबन 70 हजार रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए थे। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों की नजर मकान के टूटे दरवाजे पर पड़ी तो सन्न रह गए। घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही भुक्तभोगी प्रॉपर्टी डीलर इम्तियाज अहमद को भी दी गई। सभी आनन-फानन में दोपहर में करमा से मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी देर तक तक पड़ताल की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका था। बाद में इमरान अहमद की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। गांव की घनी आबादी में चोरी की वारदात होने से लोग सकते में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





सप्ताह भर में चौथी चोरी से इलाके के लोग सहमे

जाड़े का मौसम आते ही इलाके में शातिर चोर सक्रिय हो गए हैं। सप्ताह भर के भीतर सूने मकान में चौथी चोरी होने से लोग सहम गए हैं। दो दिन पहले ही शातिर चोरों ने आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर तीन में आरएसएस के बस्ती प्रमुख राकेश मिश्र और उनके फौजी किराएदार अरविंद यादव के सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके पहले शातिर चोरों ने हवेलिया के संगम विहार कालोनी में अनूप त्रिपाठी के भी सूने मकान पर धावा बोलकर लाखों की चोरी की वरदात को अंजाम दिया था। चोरों की सक्रियता और पुलिस की निष्क्रियता से लोग भी डरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed