{"_id":"696e9af716a0288f68069943","slug":"theft-in-retired-forest-officers-house-naini-news-c-257-1-sald1006-119462-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सेवानिवृत्त वन अधिकारी के घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सेवानिवृत्त वन अधिकारी के घर में चोरी
Tue, 20 Jan 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
इंदलपुर के शंकर नगर मोहल्ले में सेवानिवृत्त वन अधिकारी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का आभूषण उठा ले गए। अधिकारी का पूरा परिवार गांव गया था। सोमवार सुबह वापस लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट आई।
हरिशंकर सिंह वन अधिकारी के पद से सेवानिवृत हैं। यहां मकान बनवाकर कई साल से रह रहे हैं। दो दिन पहले वह परिवार सहित अपने पैतृक गांव सीतामढ़ी भदोही गए थे। सोमवार को जब वापस लौटे तो मकान का ताला टूट हुआ था। अलमारी में रखा सोने-चांदी के आभूषण गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। नैनी पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।