फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The zonal officer gave fire to the dead bodies that came out of the sand of the Ganges.

प्रयागराज : गंगा की रेती में कटान होने से बाहर आ गए दफनाए गए शव, नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार

Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Jun 2021 10:25 PM IST
सार

  • नगर निगम ने कर्मकांड और श्राद्ध के साथ कराया चार लावारिस शवों का अंतिम संस्कार
  • दो दिन में अब तक 10 शवों का कराया जा चुका है दाह संस्कार

विज्ञापन
The zonal officer gave fire to the dead bodies that came out of the sand of the Ganges.
लाश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटों पर कटान शुरू होने से रेत में दफन शव बाहर आने लगे हैं। शनिवार को फाफामऊ घाट पर रेती में दफनाए गए चार शव कटान की वजह से दिखने लगे। जानकारी मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने उन शवों का हिंदू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान चिताएं सजाकर मुखाग्नि दी गई और शवों का विधि सम्मत अंतिम संस्कार कराया गया। इससे पहले शुक्रवार को छह शवों का अंतिम संस्कार कराया गया था। इसे मिलाकर फाफामऊ घाट पर अब तक कुल 10 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। 

विज्ञापन

The zonal officer gave fire to the dead bodies that came out of the sand of the Ganges.
गंगा में तैरती लाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

जलस्तर बढ़ने से शनिवार को भी गंगा में कटान का सिलसिला जारी रहा। तटों पर कटान के बाद रेत हटने से सुबह फाफामऊ श्मशान के निकट दो शव दिखने लगे। नगर निगम प्रशासन को जानकारी मिली तो जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह तत्काल टीम के साथ पहुंच गए। निगरानी समिति के सदस्यों ने भी रेत हटने से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। जोनल अधिकारी ने सुबह रीति-रिवाज के साथ दोनों शवों का अंतिम संस्कार करवा दिया। इसके बाद दोपहर के वक्त फिर कटान से प्रभावित घाट पर दो और शव देखे गए। इसके बाद उन दोनों शवों को भी मजदूरों की मदद से बाहर निकलवा कर अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

The zonal officer gave fire to the dead bodies that came out of the sand of the Ganges.
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल
जोनल अधिकारी ने चिताएं सजवाने के बाद श्राद्ध बी कराया। इस दौरान चंदन की लकड़ी और घी चिताओं पर अर्पित करने के बाद उन्होंने बारी-बारी से मुखाग्नि दी। सुबह आठ बजे पहले दो शवों का दाह संस्कार किया गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद फाफामऊ श्मशान घाट पर कटान हो रही है। पिछले चार दिनों में अब तक करीब आठ फीट से अधिक गंगा का किनारा कटान में समाहित हो चुका है। कटान से रेत में दफन शवों के अंगों के दिखने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में लोग सकते में आ गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर नगर निगम प्रशासन ने ऐसे शवों का विधिवत अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया था।

घाटों पर बढ़ी निगरानी, ताकि गंगा में न बहने पाएं शव

गंगा घाटों पर कटान के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। नगर निगम निगरानी समिति के सदस्यों के अलावा कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि एक भी शव गंगा में बहने न पाएं। रेत से बाहर आ रहे शव गंगा में न बहें और चील, कौए नोचने पाएं, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे शवों का नगर निगम की ओर से अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।


फाफामऊ श्मशान घाट के निकट रेत में दफन शवों के बाहर दिखने के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम प्रशासन की ओर से मंथन किया गया। पहले ऐसे शवों का सामूहिक तौर पर एक साथ अंतिम संस्कार कराने की बात कही गई थी, लेकिन फिर नगर आयुक्त रवि रंजन ने बारी-बारी से एक-एक शवों का दाह संस्कार कराने का निर्णय लिया। अब वहां कर्मकांड के साथ चिताएं सजाकर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। -नीरज कुमार सिंह, जोनल अधिकारी, फाफामऊ-नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed