फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The youth injured by beating broke his breath, the villagers were angry for not arresting the accused

पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 06 Jul 2021 11:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
The youth injured by beating broke his breath, the villagers were angry for not arresting the accused
पिटाई से घायल युवक ने उपचार के दौरान एसआरएन प्रयागराज में दम तोड़ दिया। इसकी खबर मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। देर रात शव घर पहुंचते ही परिजन चीखने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के भानापुर निवासी अजय कुमार वर्मा (30) गत दिनों अपने गांव के सुनील वर्मा व पड़ोसी गांव बरिया समुद्र के रहने वाले विजय वर्मा और संजय वर्मा के साथ शहर मजदूरी करने गया था। वहां से लौटते समय भानापुर स्थित तालाब के पास पहले से मौजूद नगर कोतवाली के पचखरा निवासी रोहित, राजू,पूरे भगवान दास निवासी तालिब और अंतू थाना क्षेत्र के पूरे अंती निवासी संतोष दुबे व रामू पांडेय उनके साथ गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

अजय के विरोध करने पर इन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव के दौरान संजय, सुनील पर भी हमला बोल दिया। गांव के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। इस मामले में अजय की पत्नी अनीता वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल अजय का उपचार एसआरएन में चल रहा था। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिजन रोने लगे। देर रात शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हमले के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed