फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The young man was kidnapped in the car and taken to the hotel, snatched cash and gold chain, fired with a cigarette after beating

प्रयागराज : युवक को कार में अगवाकर ले गए होटल, नगदी व सोने की चेन छीनी, पिटाई के बाद सिगरेट से दागा

Mon, 20 Dec 2021 10:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 10:55 PM IST
सार

घूरपुर निवासी रमेश चंद्र दुबे का आरोप है कि उसका बेटा प्रकाश रिश्तेदार के घर झूंसी जा रहा था। इसी दौरान करीब एक दर्जन लोग सफारी व चार-पांच मोटरसाइकिलों से आए और फिर उसे कार में अगवा कर एक होटल में ले गए।

विज्ञापन
The young man was kidnapped in the car and taken to the hotel, snatched cash and gold chain, fired with a cigarette after beating
अपहरण

विस्तार

झूंसी में कारसवार दबंगों ने प्रकाश चंद्र द्विवेदी( 20) को अगवा कर जमकर पीटा। साथ ही नगदी व सोने की चेन छीन ली। पिता का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। उसने उच्चाधिकारियों के साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


घूरपुर निवासी रमेश चंद्र दुबे का आरोप है कि उसका बेटा प्रकाश रिश्तेदार के घर झूंसी जा रहा था। इसी दौरान करीब एक दर्जन लोग सफारी व चार-पांच मोटरसाइकिलों से आए और फिर उसे कार में अगवा कर एक होटल में ले गए। वहां जमकर पीटने के बाद वीडियो बना लिया। इसके बाद नीबी ले जाकर सिगरेट से दागा और उसके पास मौजूद 28 हजार नगद व सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन


किसी तरह सूचना मिलने पर वह पहुंचा तो उससे जबरन सादे चेक पर दस्तखत करा लिए। पीड़ित का यह भी कहना है कि होटल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने से घटना की पुष्टि हो जाएगी। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद झूंसी पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद उसने डीआईजी से मामले की शिकायत की है। उसका दावा है कि डीआईजी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed