फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The young man set himself on fire by spraying kerosene, severely scorched

युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसा

Thu, 15 Aug 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
The young man set himself on fire by spraying kerosene, severely scorched
fire
मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कर आग लगा ली। इस दौरान उसकी चीख पुकार पर परिजन दौड़े और किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद उसे बाघराय सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी अजीत कुमार (32) पुत्र राम कैलाश बुधवार की सुबह कहीं से परेशान होकर घर लौटा। इसके बाद उसने कमरे में बंद होकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठता देख और उसकी चीख पुकार पर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबे पर मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने किसी तरह से उसकी आग बुझाई। इसके बाद उसे सीएचसी बाघराय ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करके एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा गांव में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed