फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The young man married three times, but did not take divorce from anyone, High Court imposed damages for hiding

UP : युवक ने तीन शादियां कीं, पर तलाक किसी से भी नहीं लिया, हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाने पर लगाया हर्जाना

Thu, 19 Dec 2024 01:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 01:11 PM IST
सार

यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने शिवांगी सिंह व जितेंद्र यादव की याचिका पर दिया है। अपनी मर्जी से शादी करने वाले याचियों ने परिवार से जीवन को खतरा बता सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को सुरक्षा देने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
The young man married three times, but did not take divorce from anyone, High Court imposed damages for hiding
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर राहत पाने वाले याची जितेंद्र यादव पर 50 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। साथ ही याची के विरुद्ध एसएचओ चेतगंज, वाराणसी को जांच करने का निर्देश दिया है। कहा है कि यदि संज्ञेय अपराध की बात सामने आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही उसे दी गई अंतरिम सुरक्षा का आदेश रद्द कर याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने शिवांगी सिंह व जितेंद्र यादव की याचिका पर दिया है। अपनी मर्जी से शादी करने वाले याचियों ने परिवार से जीवन को खतरा बता सुरक्षा मांगी थी। हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी को सुरक्षा देने का निर्देश दिया था। इसके बाद विपक्षी परिवार की ओर से अर्जी दाखिल कर कहा गया कि कोर्ट को गुमराह कर अंतरिम राहत मांगी गई। जितेंद्र यादव ने 17 मार्च 2013 को प्रियंका यादव से शादी की। इसके बाद 13 मार्च 2019 को शिखा यादव से शादी की। इसके बाद 29 सितंबर 2023 को याची शिवांगी सिंह से शादी की है।
विज्ञापन


तीन शादियां कीं, लेकिन तलाक किसी से भी नहीं लिया। कोर्ट से तथ्य छिपाकर राहत ली गई है। कोर्ट ने याचियों को तलब किया। पुलिस कमिश्नर को इन्हें पेश करने का आदेश दिया। साथ ही न्यायालय ने याची जितेंद्र के खिलाफ आरोपों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed