Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The world's largest tent city decorated on the sand, influx of Kalpvasis before taking bath.

Mahakumbh : रेती पर सजी विश्व की सबसे बड़ी तंबुओं की नगरी, नहान से पहले कल्पवासियों का तांता

Sat, 11 Jan 2025 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jan 2025 08:43 PM IST
सार

वाहन चींटी चाल भी नहीं चल पा रहे थे। इसी के साथ मेला खिल उठा है। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) के प्रथम स्नान पर्व की डुबकी के लिए पूरा देश संगम की ओर रुख कर चुका है। रविवार से मास पर्यंत कल्पवास आरंभ होगा, लेकिन रेती पर बसने के लिए कल्पवासी शनिवार को दिन रात उमड़ते रहे।

विज्ञापन
The world's largest tent city decorated on the sand, influx of Kalpvasis before taking bath.
महाकुंभ नगर में पहुंचने लगे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विश्व की सबसे बड़ी तंबुओं की नगरी संगम की रेती पर सज गई है। शनिवार को हर दिशाओं से प्रयागराज आने वाले मार्गों पर लाखों कल्पवासियों के वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कल्पवासियों का रेला उमड़ने से पांटून पुलों से लेकर सड़कों तक तिल रखने की जगह नहीं बची।

विज्ञापन

वाहन चींटी चाल भी नहीं चल पा रहे थे। इसी के साथ मेला खिल उठा है। पौष पूर्णिमा (13 जनवरी) के प्रथम स्नान पर्व की डुबकी के लिए पूरा देश संगम की ओर रुख कर चुका है। रविवार से मास पर्यंत कल्पवास आरंभ होगा, लेकिन रेती पर बसने के लिए कल्पवासी शनिवार को दिन रात उमड़ते रहे।

विज्ञापन

पांटून पुलों से लेकर चकर्ड प्लेट मार्गों तक तिल रखने की जगह नहीं बची। इसी के साथ विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ गुलजार हो गया।ट्रैक्टर ट्राॅलियों पर महीने भर की गृहस्थी लेकर लोग शिविरों में पहुंचने लगे हैं। पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ मास पर्यंत जप, तप, ध्यान का मेला आरंभ हो जाएगा। इसके लिए देश-दुनिया से कल्पवासी परिवार के साथ निकल पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के लाल बाबा पत्नी और थाईलैंड से आए पुत्रों के साथ पूरे साजो-सामान के साथ देर शाम सेक्टर-18 में लगे प्रधान तीर्थ पुरोहित डॉ. प्रकाशचंद्र मिश्रा के शिविर में पहुंचे। वहीं, देवरिया से राम रतन तिवारी, सुभाष पांडेय गृहस्थी के साथ लंबी मशक्कत के बाद देर रात अपने कल्पवासी शिविर में पहुंचे।

Trending Videos

The world's largest tent city decorated on the sand, influx of Kalpvasis before taking bath.
महाकुंभ नगर में पहुंचने लगे कल्पवासी। - फोटो : अमर उजाला।

इसी तरह जौनपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, वाराणसी, रीवा और बिलासपुर से काफी संख्या में कल्पवासी बांस, लकड़ी, पुआल के बीच गृहस्थी लादकर देर रात तक शिविरों में पहुंचते रहे। कल्पवासियों का कारवां चलने से पांटून पुलों से लेकर चकर्ड प्लेट मार्गों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

कल्पवासियों के आगमन के साथ ही रेती पर बसी विश्व की सबसे बड़ी और अद्भुत तंबुओं की नगरी गुलजार हो गई है। उधर, पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के लिए जहां मेला प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं कल्पवासी रेती पर अपनी गृहस्थी सजाने में जुट गए हैं।

गंगा-यमुना के किनारे के स्नान घाटों से लेकर संगम की सर्कुलेटिंग एरिया में बिजली-पानी के इंतजामों को दिन भर दुरुस्त किया जाता रहा। चकर्ड प्लेटें पुलों से लेकर मार्गों तक दुरुस्त की जाती रहीं।

पौष पूर्णिमा पर सात करोड़ से अधिक लोगों के आने का अनुमान

 मेला प्रशासन की ओर से पौष पूर्णिमा पर सात करोड़ से अधिक संतों, भक्तों, कल्पवासियों और अतिथियों का रेला उमड़ने का अनुमान है। सेंट्रल अस्पताल के अलावा हर सेक्टर में 20-20 बेड के अस्पताल बनाए गए हैं। महाकुंभ में आने वाले कल्पवासियों, श्रद्धालुओं के अलावा बसावट के काम में लगे मजदूरों और उनके परिवार वालों का इलाज भी शुरू हो गया है। 

The world's largest tent city decorated on the sand, influx of Kalpvasis before taking bath.
स्नान पर्व के मद्देनजर संगम घाट पर की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला।

प्रमुख स्नान पर्व

  • 13 जनवरी - पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी - मकर संक्रांति - शाही स्नान
  • 29 जनवरी - मौनी अमावस्या - शाही स्नान
  • 02 फरवरी - वसंत पंचमी - शाही स्नान
  • 12 फरवरी - माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी - महाशिवरात्रि

नंबर गेम

  • 07 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पौष पूर्णिमा पर डुबकी लगाने का अनुमान
  • 25 सेक्टर में बसा है महाकुंभ मेला
  • 30 पांटून पुलों से होगा विश्व की सबसे बड़ी तंबुओं की नगरी में प्रवेश
  • 04 हजार हेक्टेयर में फैला है महाकुंभ मेला क्षेत्र
  • 02 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में पार्किंग का निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed