फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The woman, who was locked in the room for a week, was taken out by the police, admitted to the hospital

सप्ताह भर से कमरे में बंद महिला को पुलिस ने निकाला बाहर, अस्पताल में कराया भर्ती  

Sat, 15 May 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 May 2021 01:16 AM IST
सार

  • छोटे से कमरे में रह रही महिला के पास खाने को नहीं था एक भी दाना, शरीर बन चुका था कंकाल
  • नरायनदास का पुरा गांव का है मामला, महिला में इतनी शक्ति नहीं बची थी कि खोल पाए दरवाजा
  • परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम फूलपुर और झूंसी पुलिस से लगाई थी गुहार, दरवाजा तोड़कर निकाला गया

विज्ञापन
The woman, who was locked in the room for a week, was taken out by the police, admitted to the hospital
क्राइम

विस्तार

थाना क्षेत्र के नरायनदास का पुरा गांव में एक बुजुर्ग महिला भूखे-प्यासे पिछले एक सप्ताह से कमरे के भीतर बंद पड़ी रही। ग्रामीणों की माने तो महिला के अंदर अब इतनी शक्ति भी नहीं बची थी कि वह उठकर भीतर से कमरे की सिटकनी खोल सके। परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम फूलपुर तहसील और इलाकाई पुलिस की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर असशक्त पड़ चुकी महिला को बाहर निकाला। तकरीबन कंकाल बन चुकी महिला को गंभीर हालत में शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए थे।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नरायनदास का पुरा गांव में तकरीबन छह माह पहले एक खाली प्लाट की रखवाली के लिए यमुनापार का कोई व्यक्ति एक महिला को ले आया था। प्लाट के भीतर बने एक कमरे में महिला रहती है। पिछले कई माह से उक्त व्यक्ति का कोई अता-पता नहीं है। इसी बीच महिला भी कई दिनों से गांववालों को नजर नहीं आ रही थी। किसी तरह दो दिन पहले ग्रामीण प्लॉट की चहारदीवारी फांदकर महिला के कमरे के पास पहुंचे। बाहर से आवाज लगाई तो महिला ने जवाब दिया लेकिन दरवाजे की सिटकनी नहीं खोल सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर महिला को बाहर निकालने की कवायद शुरु की। कमरे के बाहर पहुंचकर आवाज लगाई तो भीतर से बेहद ही धीमी आवाज में जवाब आया। पता चला है कि महिला पिछले कई दिनों से भूख-प्यासे कमरे के भीतर बंद है। उसके शरीर में इतनी भी शक्ति नहीं बची है कि वह बिस्तर से उठकर लोहे का दरवाजा खोल सके। मामले की जानकारी ग्रामीण गुड्डू मौर्य ने ग्राम प्रधान के साथ इलाकाई पुलिस को दी तो। शाम को इलाकाई पुलिस के साथ-साथ कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे। फिर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और महिला को बाहर निकाला। महिला को गंभीर हालत में शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed