फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The weather changed due to rain, mercury burst, melting

बारिश से बदला मौसम, पारा लुढ़का

Sat, 04 Jan 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
The weather changed due to rain, mercury burst, melting
The weather changed due to rain, mercury burst, melting - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बारिश और बूंदाबांदी ने शुक्रवार को तापमान का गुमान तोड़ दिया। 24 घंटे में पारा तीन से पांच डिग्री धड़ाम हो गया। नमी बढ़ने और सर्द हवाओं के प्रभाव से शाम को गलन वाली ठंड बनी रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं मौसम विज्ञानियों का कहना है कि नमी बढ़ने से बारिश हो सकती है। इस बीच सूरज चमका तो कोहरा गिरेगा और सर्दी भी कम होगी।
विज्ञापन

तीसरे दिन भी मौसम ने करवट ली। बृहस्पतिवार को हांड़ कंपाने वाली सर्दी फिर चटक धूप से राहत मिली। शुक्रवार को एक दिन पहले बढ़ा तापमान डोल गया। रात से ही धमाचौकड़ी कर रहे बादल पहली बार भोर में बरसे। कोहरा छंटा तो बादलों संग धुंध के डेरे में सूरज दुबका रहा। अचानक ऊपर-नीचे-का पारा धड़ाम हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री से करीब पांच डिग्री कम होकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तामपान 10.8 डिग्री से बढ़कर 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर उच्ततम 100 पर बना रहा। न्यूनतम आर्द्रता 99 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक न्यूनतम और अधिकतम आर्द्रता का लगभग बराबर होना बारिश की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। रविवार तक बूंदाबांदी, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। इस बीच हवाएं सुस्त रहीं तो मौसम साफ भी हो सकता है, यह स्थिति स्थायी नहीं होगी। अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने की ओर अग्रसर होगा। एक झोंका ठंड का आएगा फिर तापक्रम बढ़ने का क्रम शुरू होगा।
बारिश से सड़कों पर कीचड़
जाड़े की बारिश ने शुक्रवार को बारिश जैसी परेशानी का सामना कराया। सुबह शहरी इलाकों में हुई कुछ देर की तेज बारिश से ऊबड़खाबड़ सड़कों और पटरियों पर जलजमाव हो गया। शहर के पुराने मोहल्लों में ही नहीं सिविल लाइंस की आंतरिक गलियों में पानी लगा। यह स्थिति लोगों के लिए दिक्कत का कारण बनी रही।

बदलता मौसम सेहत पर भारी
पखवारे भर तक हाड़ कंपाने वाली ठंड से कुछ घंटे के लिए निकली धूप की राहत फिर गुल हो गई। तापमान का चढ़ना-उतरना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार, कोल्ड डायरिया के साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह के रोगियों की संख्या बढ़ी है। एंजाइना पेन, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों की अस्पतालों में भरमार है। एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक नए साल के तीसरे दिन शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही। कॉडियोलॉजी, ईएंडटी और मेडिसिन विभाग में ओपीडी तीन सौ के पार रही। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी आईसीयू फुल हैं। कमोवेश यही स्थिति बेली और काल्विन अस्पताल की रही। चिल्ड्रेन अस्पताल में ओपीडी में 250 से ज्यादा बाल रोगी आए। अधीक्षक डॉ. मुकेश बीर सिंह ने बताया कि बच्चों में जकड़न, निमोनिया पीड़ित ज्यादा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed