{"_id":"6471dff2e74240804209d325","slug":"the-way-for-the-construction-of-dog-park-is-clear-the-municipal-corporation-vacated-two-hectares-of-land-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj :डॉग पार्क बनाए जाने का रास्ता साफ, नगर निगम ने दो हेक्टेयर जमीन खाली कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj :डॉग पार्क बनाए जाने का रास्ता साफ, नगर निगम ने दो हेक्टेयर जमीन खाली कराई
Sat, 27 May 2023 04:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 04:18 PM IST
सार
पन्ना लाल रोड स्थित धोबी घाट के पास दो हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन पर डॉग पार्क बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी की ओर से निर्माण भी शुरू हुआ, लेकिन कुछ लोगोें ने इस पर कब्जा जमा लिया था। इतना ही नहीं नगर निगम की खतौनी में भी नाम चढ़वा लिया था।
विज्ञापन
डॉग पार्क।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नगर निगम ने पन्ना लाल स्थित करोड़ों की जमीन शुक्रवार को पूरी तरह से खाली करा ली। यह जमीन प्रयागराज स्मार्ट सिटी को सौंप भी दी गई। इसी के साथ डॉग पार्क बनाए जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
विज्ञापन
पन्ना लाल रोड स्थित धोबी घाट के पास दो हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन पर डॉग पार्क बनाया जाना है। स्मार्ट सिटी की ओर से निर्माण भी शुरू हुआ, लेकिन कुछ लोगोें ने इस पर कब्जा जमा लिया था। इतना ही नहीं नगर निगम की खतौनी में भी नाम चढ़वा लिया था। इस बाबत नगर निगम की ओर से दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन कब्जेदार निर्धारित अवधि में जमीन पर मालिकाना हक संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
इस पर नगर निगम की ओर से बीते मंगलवार को ही खतौनी से कब्जेदारों के नाम निरस्त कर दिए गए थे। साथ ही उन्हें भूखंड खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने शुक्रवार को भूखंड खाली कराने की प्रक्रिया पूरी की। सभी निर्माण गिरा दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय ने बताया कि जमीन पूरी तरह से खाली करा ली गई है। इसे स्मार्ट सिटी को सौंप भी दिया गया है। स्मार्ट सिटी के अफसरों का कहना है कि जमीन पर कब्जा ले लिया गया है। डॉग पार्क के निर्माण में अब तेजी आएगी।