फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The water level of the rivers started rising again, increasing concern among the people living in the Kachhar region

Prayagraj News: फिर बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर, कछार में बसे लोगों की बढ़ी चिंता

Fri, 18 Jul 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 18 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The water level of the rivers started rising again, increasing concern among the people living in the Kachhar region
प्रयागराज। केन, बेतवा समेत अन्य नदियों में लगातार अधिक पानी छोड़े जाने से गंगा-यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार रात से फिर बढ़ने लगा। इससे कछार में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


मंगलवार और बुधवार को गंगा-यमुना के जलस्तर में कमी दर्ज हुई थी। यमुना में दो सेमी प्रति घंटा से भी अधिक रफ्तार से जलस्तर नीचे जा रहा था। बृहस्पतिवार को दिन में भी यह सिलसिला जारी रहा था।
विज्ञापन

इस वजह से बड़े हनुमान मंदिर से पानी निकलने के साथ कछारी इलाके की बस्तियों से भी पानी दूर जाने लगा था, लेकिन रात में दोनों नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सिंचाई विभाग के अनुसार, जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात आठ बजे की रिपोर्ट के अनुसार नैनी में यमुना के जलस्तर में 0.25 सेमी प्रति घंटे से बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं फाफामऊ में गंगा का जलस्तर स्थिर रहा, लेकिन आगे के आसार अच्छे नहीं हैं।
सिंचाई विभाग के अफसरों के अनुसार, केन में 55052 क्यूसेक पानी आ रहा है उसके जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। यमुना में भी बांदा के चिलाघाट पर जलस्तर में बढ़ोतरी जारी रही। मध्य प्रदेश की अन्य नदियों में भी यही स्थिति रही। इससे प्रयागराज में भी यमुना नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।
इसके अलावा पहाड़ों के साथ प्रदेश के बड़े इलाके में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसकी वजह से गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी की बात कही जा रही है।


डीएम ने राहत शिविरों में देखी व्यवस्था
नदियों के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी और बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम ने बखशी बांध पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने छोटा बघाड़ा, सलोरी, अशोक नगर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बघाड़ा एनी बेसेंट स्कूल तथा अशोक नगर के ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया और सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सदर अभिषेक सिंह समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।

रात आठ बजे जलस्तर और बढ़ोतरी
नैनी (यमुना) - 81.13 मीटर, बढ़ोतरी चार घंटे में एक सेमी
फाफामऊ (गंगा) - 81.43 मीटर, स्थिर
छतनाग (संगम के बाद गंगा) - 80.60, बढ़ोतरी चार घंटे में 19 सेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed