फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The water level of Ganga-Yamuna continues to rise, the risk of flood increases, increasing at the rate of two

गंगा-यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, बाढ़ का खतरा बढ़ा, दो सेमी प्रति घंटे की दर से हो रही है वृद्धि

Fri, 21 Jul 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 02:51 PM IST
सार

सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 78.88 मीटर तथा छतनाग में 76.88 मीटर पहुंच गया। वहीं, यमुना का जलस्तर 77.50 मीटर रहा। खतरे का निशान तो 84.73 मीटर पर है।

विज्ञापन
The water level of Ganga-Yamuna continues to rise, the risk of flood increases, increasing at the rate of two
Prayagraj News : गंगा यमुना का तेजी से बढ़ रहा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गंगा एवं यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी के साथ बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार शाम चार बजे गंगा का जलस्तर फाफामऊ में 78.88 मीटर तथा छतनाग में 76.88 मीटर पहुंच गया। वहीं, यमुना का जलस्तर 77.50 मीटर रहा। खतरे का निशान तो 84.73 मीटर पर है, लेकिन 80 मीटर तक जलस्तर पहुंचने पर ही बस्तियों में पानी पहुंचने लगता है। मुश्किल यह है कि दोनों नदियों के जलस्तर में दो सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ोतरी जारी है। ऐसे में बाढ़ खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पर बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की अगुवाई में सेना, एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दो टीमों ने बाढ़ से बचाव का अभ्यास किया। इस दौरान डीएम संजय कुमार खत्री, एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, कर्नल विकास खरे, मेजर विनोद भलोटिया, राकेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौपाल लगाकर भूजल संरक्षण की दी जानकारी

भूजल सप्ताह के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कौंधियारा में जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूगर्भ जल विभाग के विपुल श्रीवास्तव, अनीता चौरसिया आदि ने भूजल सरंक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान जगह-जगह पंफलेट भी बांटे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed