{"_id":"60d37c0fd5622145c977842f","slug":"the-water-level-of-ganga-yamuna-continues-to-rise-37-cm-rise-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, 24 घंटे में 37 सेंटीमीटर का हुआ इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-यमुना के जलस्तर में वृद्धि जारी, 24 घंटे में 37 सेंटीमीटर का हुआ इजाफा
Wed, 23 Jun 2021 11:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:53 PM IST
सार
- बांधों से छोड़े गए पानी का असर, फाफामऊ में सबसे अधिक बढ़ोतरी, नैनी में बढ़ा पानी
विज्ञापन
prayagraj news : गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण घाट के पास से सामान को हटाते दुकानदार।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
गंगा-यमुना के जलस्तर में बुधवार को भी वृद्धि देखी गई। सबसे अधिक वृद्धि फाफामऊ में हुई है। जबकि नैनी में यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी हुई है। इससे घाटों पर कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है। फाफामऊ से लेकर संगम तक घाटों से चौकियां हटा दी गई हैं। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार, नरौरा और कानपुर से छोड़ा गया पानी प्रयागराज आ रहा है। इसलिए जलस्तर में तेेजी आई है।
हरिद्वार, नरौरा और कानपुर से तकरीबन 3.50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार को फाफामऊ में 24 घंटों के दौरान जलस्तर में 37 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ है। मंगलवार को यहां शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 76.78 मीटर रिकार्ड किया गया था जो बुधवार को बढ़कर 77.15 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह यमुना का जलस्तर नैनी में एक दिन पहले के मुकाबले तीन सेंटीमीटर बढ़ा है।
मंगलवार को यमुना का जलस्तर 72.35 मीटर रिकार्ड किया गया था, जो बुधवार को बढ़कर 72.38 पर पहुंच गया। जबकि, छतनाग में गंगा के जलस्तर में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी होने से घाटियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें घाटों पर से अपनी चौकियों को हटाना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी गंगा रेतीले क्षेत्र से ही आगे नहीं बढ़ सकी हैं। इसलिए लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं।