{"_id":"0ddbd44c540f1c7182a844731160cad6","slug":"the-water-level-in-the-rivers-receded-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर घटने लगा नदियों का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर घटने लगा नदियों का जलस्तर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। गंगा यमुना के जलस्तर में वृद्धि चौबीस घंटे भी नहीं ठहर पायी और बृहस्पतिवार को जलस्तर में अचानक कमी आ गई। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे फाफामऊ में 79.720 मीटर, छतनाग में 78.590 मीटर और यमुना का जलस्तर नैनी में 79.180 मीटर दर्ज किया गया। सीडब्ल्यूसी व सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड अधिकारियों के मुताबिक सांय चार बजे जलस्तर क्रमश: 79.540 मीटर, 78.430 मीटर व 79.020 मीटर दर्ज किया गया।
गंगा के जलस्तर में 18 सेमी और यमुना केजलस्तर में 16 सेमी की कमी दर्ज की गई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार के मुताबिक जैसे ही केन व बेतवा जैसे नदियों के जलस्तर में मामूली वृद्धि होती है तो गंगा- यमुना का जलस्तर अपने आप बढ़ जाता है। फिलहाल अभी खतरे की कोई बात नही है। दोनों नदियों के जलस्तर की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है।