{"_id":"4677e9028a8aba2460d5fd3044ad246d","slug":"the-unveiling-of-the-new-yamuna-bridge-shilapatt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए यमुना पुल पर शिलापट्ट का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए यमुना पुल पर शिलापट्ट का अनावरण
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार नए यमुना पुल के शिलापट्ट का अनावरण हो गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सांसद केशव मौर्या एवं विनोद सोनकर ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम इस सेतु के नामकरण शिलापट्ट का अनावरण किया। वर्ष 2004 में पुल चालू होने के बाद से ही उद्घाटन का इंतजार कर रहा था।
इस मौके पर सांसदों ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को दिल में बसाए रखने केलिए इस सेतु का नामकरण उनके नाम पर किया गया। उनके त्याग एवं कुर्बानी को देश की जनता भूल नहीं सकती। पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर एवं प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि डॉ.जोशी के भागीरथ प्रयास से पुल का निर्माण संभव हो सका। यह पुल बनने के बाद ही यमुनापार का विकास संभव हो सका।
उन्होंने शिलापट्ट अनावरण के सूत्रधार राघवेंद्र प्रसाद मिश्र की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय एवं संचालन पार्षद गणेश केसरवानी ने किया। इसमें रामरक्षा द्विवेदी, रंजीत सिंह, डॉ.कमला सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, बब्बू राम द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्र, गिरी बाबा, मुरारी लाल अग्रवाल, महेश मधुकर आदि शामिल थे।