जीआरपी ने ट्रेन से उतार कराया महिला का प्रसव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांची में चैनपुर के पास रहने वाले सतीश राम की पत्नी मनीषा देवी मंगलवार को अपनी 16 वर्षीय भतीजी के साथ दिल्ली से झारखंड एक्सप्रेस में घर लौट रही थी। वह दिल्ली से ट्रेन में चली तो नौ महीने की गर्भवती थी। फतेहपुर से ट्रेन रवाना होने के बाद मनीषा के पेट में दर्द होने लगा। किसी ने इस बारे में जीआरपी कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची तो जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों को भेजकर महिला को बोगी से उतरवाया और कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां महिला ने सामान्य ढंग से बेटी को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने पर मनीषा और उसकी भतीजी को टिकट और पैसे देकर झारखंड एक्सप्रेस से रांची के लिए विदा किया गया। आपात स्थिति में रेलवे पुलिस की सहायता मिलने से अभिभूत मनीषा ने इंस्पेक्टर मनोज और उनके साथी पुलिसकर्मियों का आभार जताया।