{"_id":"5cf17f6cbdec220715069837","slug":"the-time-of-civil-court-has-changed-in-35-districts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 35 जिलों में सिविल कोर्ट का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 35 जिलों में सिविल कोर्ट का समय बदला
Sat, 01 Jun 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मावकाश के दौरान सूबे के 35 जिलों की अदालतों का समय बदला रहेगा। हाईकोर्ट के महानिबंधक ने इस आशय का आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक पांच जून 2019 से प्रदेश के आगरा, मथुरा, वाराणसी, आजमगढ़, फिरोजाबाद और जौनपुर सहित 35 जिलों में सिविल कोर्ट का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इससे पहले पहले मई व जून में यह समय सुबह साढ़े आठ बजे से दिन में ढाई बजे तक था।
विज्ञापन
रजिस्ट्रार जनरल मयंक जैन के पत्र 30 मई 2019 के अनुसार प्रदेश के आगरा, बस्ती, सिद्धार्थनगर ,संतकबीरनगर, एटा, कांशीराम नगर, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, मथुरा, फर्रुखाबाद, प्रतापपढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, चंदौली, बलिया, भदोही, इटावा, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, चित्रकूट, फिरोजाबाद, गाजीपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, ललितपुर, सोनभद्र, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, औरैया, बाराबंकी, बहराइच और श्रावस्ती में सिविल कोर्ट का समय अब 5 जून 2019 से 30 जून 2019 तक सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगा। इसी क्रम में लंच का समय साढ़े दस बजे से 11 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन