{"_id":"5f2c5e908ebc3e3cfd42c979","slug":"the-tigress-hunted-the-animal-in-the-warehouse-of-the-rubber-factory-meerganj-news-bly415336557","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन ने रबर फैक्ट्री के वेयर हाउस में किया जानवर का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन ने रबर फैक्ट्री के वेयर हाउस में किया जानवर का शिकार
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
शिकार को झाड़ियों में खींचने के मिले निशान, मौके पर पड़ा मिला खून
विज्ञापन
अब वेयर हाउस में लगाए जाएंगे कैमरे, दो साल पहले बाघ भी इसी जगह पकड़ा गया था
फतेहगंज पश्चिमी। बाघिन ने बुधवार रात रबर फैक्टरी के वेयर हाउस में किसी जानवर का शिकार किया। शिकार को मारकर वह झाड़ियों में खींचकर ले गई। मौके पर शिकार को खींचने के निशान और खून पड़ मिला है। दो साल पहले बाघ भी वेयर हाउस के पास ही बेहोश करके पकड़ा गया था। यहां कैमरे न लगे होने की वजह से बाघिन की लोकेशन नहीं मिल सकी। अब वन विभाग वेयर हाउस के पास भी कैमरे लगाएगा।
कई महीनों से वन विभाग के लिए सिरदर्द बनी बाघिन की सक्रियता अब रबर प्लांट के वेयर हाउस में मिली है। वहां उसने किसी जंगली जानवर का शिकार किया। बृहस्पतिवार को वन विभाग की टीम के सदस्य रबर प्लांट में बंधे पड्डे को चारा डालने गए तो उन्होंने वेयर हाउस के बाहर किसी जानवर को खींचने के निशान देखे। मौके पर खून भी पड़ा था। यह देख वे घबरा गए और आनन-फानन पड्डे को चारा डालकर बाहर निकल आए। उन्होंने सूचना डीएफओ भरत लाल को दी तो वह टीम के साथ रबर फैक्टरी पहुंचे। डीएफओ भरतलाल के मुताबिक, वेयर हाउस में बाघिन की चहलकदमी पहली बार देखी गई है। यहां उसने किसी जंगली जानवर का शिकार भी किया है। शुक्रवार को यहां भी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब वेयर हाउस में लगाए जाएंगे कैमरे, दो साल पहले बाघ भी इसी जगह पकड़ा गया था फतेहगंज पश्चिमी। बाघिन ने बुधवार रात रबर फैक्टरी के वेयर हाउस में किसी जानवर का शिकार किया। शिकार को मारकर वह झाड़ियों में खींचकर ले गई। मौके पर शिकार को खींचने के निशान और खून पड़ मिला है। दो साल पहले बाघ भी वेयर हाउस के पास ही बेहोश करके पकड़ा गया था। यहां कैमरे न लगे होने की वजह से बाघिन की लोकेशन नहीं मिल सकी। अब वन विभाग वेयर हाउस के पास भी कैमरे लगाएगा।