फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The third flight will start from Prayagraj to Delhi

प्रयागराज से दिल्ली के लिए शुरू होगी तीसरी फ्लाइट

Fri, 14 Feb 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
The third flight will start from Prayagraj to Delhi
प्रयागराज। प्रयागराज से देश की राजधानी दिल्ली के लिए जल्द ही एक और फ्लाइट की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

इस फ्लाइट का संचालन निजी विमानन कंपनी इंडिगो करेगी। इंडिगो द्वारा इसकी समय सारिणी जल्द ही जारी की जाएगी।
चर्चा है कि दिल्ली की तीसरी फ्लाइट शाम छह बजे यहां से उड़ान भरेगी। इसके अलावा कुंभ के बाद इंदौर के लिए बंद हुई सीधी उड़ान एक बार फिर से शुरू होने की आस बंधी है। इसके लिए निजी विमानन कंपनी ट्रू जेट ने संपर्क साधा है।
वर्तमान समय दिल्ली के लिए दो फ्लाइट प्रयागराज से संचालित हो रहीं हैं। विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट दिन में 12.50 बजे और एयर इंडिया की फ्लाइट दिन में 3.15 बजे है।
विज्ञापन

लंबे समय से प्रयागराज के लोग शाम के समय भी दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट चलाने की मांग कर रहे हैं।
इसे देखते हुए पिछले दिनों इंडिगो ने रूट सर्वे भी किया। अब कंपनी द्वारा शाम के समय भी दिल्ली के लिए फ्लाइट चलाने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही दिल्ली के लिए शाम के समय चलने वाली उड़ान का समय इंडिगो द्वारा जारी कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सुबह 11.05 बजे दिल्ली से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट का समय भी बदले जाने की तैयारी की जा रही है। चर्चा है कि यह फ्लाइट सुबह नौ बजे के आसपास दिल्ली से चलाई जा सकती है।

वहीं जेट कंपनी द्वारा प्रयागराज-इंदौर फ्लाइट बंद होने के बाद अब ट्रू जेट कंपनी ने प्रयागराज से इंदौर के लिए फ्लाइट संचालन में दिलचस्पी दिखाई दी है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed