{"_id":"6837647b63864621f205ab07","slug":"the-teenager-who-drowned-at-arail-ganga-ghat-is-nowhere-to-be-found-naini-news-c-257-1-sald1006-114705-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अरैल गंगा घाट पर डूबे किशोर का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अरैल गंगा घाट पर डूबे किशोर का नहीं चला पता
Thu, 29 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 29 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
नैनी। बीते सोमवार को अरैल गंगा घाट पर नदी से नरियल और पैसा निकालते समय एक किशोर गहरे पानी में समा गया। उसका बुधवार शाम तक कुछ पता नहीं चला। अब तक परिवार न घाट पर आया न ही पुलिस से संपर्क किया है। दो दिनों तक जल पुलिस व पीएसी के गोताखारों ने उसकी नदी में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
घाटिया अखिलेश पांडेय ने बताया कि सोमवार को तीन किशोर नदी से नारियल और पैसा निकाल रहे थे। इसी बीच एक किशोर गहरे पानी में समा गया। तत्काल गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। घाट पर किशोर का शर्ट था, लेकिन उसमें से कुछ नहीं मिला। किशोर को डूबने के बाद उसके साथी वहां से भाग गए। मंगलवार को भी जल पुलिस व पीएसी के गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था।
दो दिन बीतने के बाद अब तक किशोर की तलाश में उसके परिवार के लोग न तो अरैल घाट पहुंचे और न ही नैनी पुलिस के पास। जल पुलिस ने बताया कि गोताखोरों ने किशोर की तलाश की थी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नैनी इंस्पेक्टर ब्रज किशोर गौतम ने बताया कि अभी तक कोई भी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है।