फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The team of Bihar Board of Revenue will also survey the property of Bettiah Raj

Prayagraj News: बिहार बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की टीम भी बेतिया राज की संपत्ति का करेगी सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The team of Bihar Board of Revenue will also survey the property of Bettiah Raj
प्रयागराज जिला प्रशासन के अलावा बिहार सरकार के अफसर भी बेतिया राज की संपत्ति का भौतिक सर्वे करेंगे। इसकी पूरी रिपोर्ट सरकार को दी जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बिहार सरकार बेतिया राज की संपत्ति को अपने कब्जे में लेगी। इस बाबत बिहार बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के अध्यक्ष ने मंडलायुक्त से वार्ता की थी। इसी क्रम में जिला प्रशासन की ओर से बेतिया राज की संपत्ति का सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रारंभिक सर्वे के आधार पर बिहार सरकार की ओर से प्रयागराज में तीन स्थानों पर बेतिया राज की संपत्ति होने का दावा किया गया है। इसमें सिविल लाइंस के स्ट्रैची रोड पर रानी बेतिया का महल, मुट्ठीगंज में रानी का हाता और बघाड़ा में 22 एकड़ जमीन शामिल है। इसके अलावा एसबीआई में रानी की तिजोरी भी रखी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार सरकार की ओर से अब इन संपत्तियों का भौतिक सर्वे भी कराया जाएगा। बिहार के राजस्व अधिकारी संजीव कुमार की अगुवाई में पांच लोगों की टीम सर्वे करेगी। राजस्व अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि सभी संपत्तियों का सर्वे करके रिपोर्ट बिहार सरकार को भेजी जाएगी। किस भूखंड पर किसका कब्जा है, इसका पूरा विवरण रिपोर्ट में दिया जाएगा।

संजीव कुमार बनाए गए कार्यालय प्रभारी
बेतिया राज की उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में जमीन है। बिहार सरकार की ओर से इनके सर्वे के लिए गोरखपुर में मुख्यालय बनाया गया है और वहीं से सभी आठ जिलों की जमीन का लेखाजोखा तैयार किया जा रहा था। राजस्व अधिकारी बद्री गुप्ता के पास सभी जिलों का प्रभार था। बिहार सरकार ने अब बेतिया राज की सभी संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में अफसरों की संख्या भी बढ़ाई गई है। ताकि, बेतिया राज की संपत्ति के सर्वे और उन्हें कब्जे में लेने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। इसी के तहत प्रयागराज, वाराणसी और मिर्जापुर के लिए राजस्व अधिकारी संजीव कुमार की तैनाती की गई है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। इनके साथ पांच अन्य राजस्व कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed